Skip to main content

बंगलूरू में खुलेगा Zoom का टेक्नोलॉजी सेंटर, भारतीय टैलेंट को मिलेगी प्राथमिकता



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म जूम ने भारत में अपना टेक्नोलॉजी सेंटर खोलने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस सेंटर में भारतीय के टैलेंटेड लोगों को तवज्जो देगी और यह वैकेंसी अगले कुछ सालों में होगी। 
बता दें कि शुरुआत में Zoom को भारत समेत कई देशों में सिक्योरिटी को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, हालांकि अब कंपनी ने फुल सिक्योरिटी का वादा किया है। चाइनीज संबंधों को लेकर भी कंपनी ने साफ तौर पर इनकार कर दिया है।
जूम के हेड ऑफ इंटरनेशनल अबे स्मिथ, सीओओ अपर्णा बावा, प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग के प्रेसिडेंट वेलचमी शंकरलिंगम और इंडिया हेड समीर राजे ने मंगलवार को नई टेक्नोलॉजी सेंटर की घोषणा करने के लिए एक ब्रीफिंग का आयोजन किया था। यह ब्रीफिंग इस बात के लिए थी कि कंपनी के लिए भारत का बाजार कितना महत्वपूर्ण है इस घोषणा के दौरान कंपनी ने बताया कि जनवरी से अप्रैल 2020 के बीच भारत में Zoom के फ्री साइनअप में 6,700 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा जूम के पेड यूजर्स की संख्या में भी चार गुणा इजाफा देखा गया है। कंपनी के बंगलूरू सेंटर में इंजीनियर्स, आईटी, सिक्योरिटी और बिजनेस  ते तौर पर वैकेंसी होगी।

भारत में जूम का मुकाबला जियो मीट, गूगल मीट जैसे एप्स से होगा, हालांकि जियोमीट एप जूम एप का ही कॉपी है। जियोमीट एप के सभी फीचर्स जूम एप के जैसे ही हैं। जूम में भी एक साथ 100 लोग और जियो मीट में भी एक साथ 100 लोग जुड़ सकते हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...