Skip to main content

10 हजार से कम कीमत में लॉन्च हुआ Vivo Y1s स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स


Vivo ने Y सीरीज के अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y1s को कंबोडिया में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन है। Vivo Y1s स्मार्टफोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 8,100 रुपए (109 डॉलर) है। फोन दो कलर ऑप्शन Aurora Blue और Olive Black में पेश किया गया है। फोन के भारत में लॉन्च के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही मिली है। लेकिन भारत में Vivo Y1s स्मार्टफोन का मुकाबला Realme Narzo 10A और Samsung Galaxy a01 Core स्मार्टफोन से होगा। यह दोनों स्मार्टफोन बजट कैटेगरी के स्मार्टफोन है, जिन्हें 10,000 रुपए के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है।  

Vivo Y1s स्पेसिफिकेशन 

Vivo Y1s स्मार्टफोन में 6.22 इंच Halo फुलव्यू एचडी प्लस IPS LCD डिस्पले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1520/720 पिक्सल है। फोन वाटरड्रॉप नॉच डिस्पले के साथ आता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 2GB रैम के साथ 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्पेस को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Vivo का यह बजट स्मार्टफोन कस्टम FuntouchOS 10.5 बेस्ड  एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS+GLONASS मिलेगी। 

Vivo Y1s खास फीचर्स

अगर फोन के फोटोग्राफी की बात करें, Vivo Y1s स्मार्टफोन के बैक पैनल पर सिंगल 13MP वाला रियर कैमर के साथ एक LED फ्लैश लाइट दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन f/2.2 है।  फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन f/1.8 है। सिक्योरिटी फीचर के तौर पर पैटर्न और फेस रिकग्निजिशन सपोर्ट दिया जाएगा। वही पावरबैकअप के लिए Vivo Y1s में 4,030mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नही करेगा। Vivo Y1s का डायमेंशन 135.11/75.09/8.28mm होगा। वही फोन का वजन 161 ग्राम होगा।  


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...