Skip to main content

12 जीबी रैम वाला यह पावरफुल फोन 21 अगस्त से होगा इंडिया में उपलब्ध, देखें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


ASUS ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए पावरफुल फोन ROG Phone 3 पेश किया था। यह फोन बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जो खासतौर पर गेमिंग के शौकिन यूजर्स के लिए बनाया जाता है। बता दें कि यहां ROG का मतलब Republic of Gamers होता है। कंपनी की ओर से यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें से 12 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट आने वाली 21 अगस्त से देश में पहली बार ​सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है।

ASUS ROG Phone 3 का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। 22 जुलाई को लॉन्च होने के बाद यह वेरिएंट गत 6 अगस्त को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया था। वहीं 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले सबसे ताकतवर वेरिएंट की सेल कंपनी द्वारा 21 अगस्त से शुरू की जा रही है। फोन के इस वेरिएंट को 57,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

ASUS ROG Phone 3

इस फोन में 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.59 इंच का AMOLED डिसप्ले दिया गया है। वहीं, बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए फोन में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डिसप्ले 10-बिट HDR10 + सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 270Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा। फोन की डिसप्ले 2340×1080 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 2.5D कोर्निंग गोरिल्ला 6 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है।

कंपनी ने इस फोन में नए और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 प्लस को दिया है। 7nm 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 प्लस एंड्रॉयड डिवाइस का अबतक का सबसे तेज चिपसेट है जिसकी अधिकतम स्पीड 3.1 गीगाहर्ट्ज है। स्नैपड्रैगन 865 प्लस में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU मिलेगा, जबकि इसके सीपीयू की स्पीड 3.1GHz है जो कि अबतक की अधिकतम स्पीड है। वहीं हेवी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो इसके लिए “GameCool 3” कूलिंग सिस्टम दिया गया है।


अगर बात करें कैमरा की तो फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें F1.8 अपर्चर के साथ 64 SONY IMX686 का मेन सेंसर है। वहीं, फोन में अपर्चर F2.4 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में अपर्चर F2.0 के साथ 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बिना ब्रेक गेमिंग का मजा देने के लिए कंपनी इस फोन में 6000mAh की बैटरी ऑफर की है जो 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।



Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...