Skip to main content

18 अगस्त को लॉन्च होंगे Realme के दो सस्ते स्मार्टफोन्स, 4 कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी


Realme भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme C15 और Realme C12 लॉन्च करने के लिए तैयार है. ये दोनों ही कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे, जिन्हें भारतीय बाजार में 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे उतारा जाएगा. ये दोनों स्मार्टफोन एक वर्चुअल इवेंट के ज़रिए लॉन्च होंगे. इससे पहले फोन को कंपनी के इंडिया सपोर्ट पेज पर देखा गया था और Realme ने हाल ही में अपनी इंडिया वेबसाइट के जरिए फोन को आधिकारिक तौर पर टीज किया था.

Realme C15 के साथ, कंपनी इस इवेंट में Realme C12 को भी लॉन्च करेगी. हालांकि भारत से पहले कंपनी ने Realme C12 को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है. इससे फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं. इससे पहले इंडोनेशिया (Indonesia) में ही कंपनी Realme C15 भी ला चुकी है.


आइए जानें फीचर्स क्या खास होगा इस फोन में...
Realme C15 के इंडियन वेरिएंट के फीचर्स भी इसके इंडोनेशियन वर्जन की तरह ही होंगे. हाल ही में जारी किए गए टीजर से खुलासा हुआ है कि ये स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W Quick चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा. पहले की लीक और रिपोर्ट के मुताबिक फोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा. ये 720x1,600 पिक्सल्स रेजोलूशन और 88.7% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाले 6.5 इंच HD+Display से लैस हो सकता है.

Realme C15 के इंडोनेशियाई वर्जन में MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है और भारतीय संस्करण में भी यही प्रोसेसर होने की उम्मीद की जा रही है. फोटोग्राफी के लिए फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमेरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल के सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोमन सेंसर और 2-मेगापिक्सल के चौथे सेंसर के शामिल होने की संभावना है. सेल्फी के लिए, फोन 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ सकता है.

उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को डिवाइस के पीछे रखा जाएगा. नए Realme C12 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक Realme C15 जैसे ही हैं.

क्या होगी फोन की कीमत?
भारत में Realme C15 की कीमत संभवतः इंडोनेशिया में इसकी लॉन्च कीमत के समान ही होनी चाहिए. इंडोनेशिया में फोन के 3GB+64GB Storage Variant की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,100 रुपये) है. वहीं, इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (लगभग 11,100 रुपये) है. आखिर में इसका एक टॉप वेरिएंट भी है, जिसमें 4GB और 128GB storage मिलती है, जिसकी कीमत IDR 2,499,000 (लगभग 12,700 रुपये) है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...