Skip to main content

3 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ लॉन्च होगा कम कीमत वाला Tecno SPARK Go 2020, गूगल पर हुआ लिस्ट

 


Tecno मोबाइल ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी ‘स्पार्क सीरीज़’ के तहत Tecno Spark Go स्मार्टफोन पेश किया था। यह फोन सिर्फ 5,499 रुपये की शुरूआती कीमत लॉन्च हुआ था। इंडियन यूजर्स की डिमांड को देखते हुए टेक्नो ने इस साल की शुरूआत में 6,299 रुपये की कीमत वाला Tecno Spark Go Plus स्मार्टफोन भी बाजार में उतारा था, जिसे काफी पंसद किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज़ को और भी आगे ले जाने की तैयारी में है जिसके साथ नया टेक्नो फोन Tecno SPARK Go 2020 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Tecno SPARK Go 2020 को दरअसल गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जिससे पता चला है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को मोबाइल बाजार में उतारने वाली है। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी फोटो को भी शेयर किया गया है जिससे टेक्नो स्पार्क गो 2020 की लुक और डिजाईन का भी खुलासा हुआ है। गूगल प्ले कंसोल पर इस फोन को TECNO-KE5 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

Tecno SPARK Go 2020

टेक्नो स्पार्क गो 2020 को इस लिस्टिंग में सिर्फ फ्रंट पैनल से ही दिखाया गया है। यह फोन वॉटरट्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना हुआ है जो ‘वी’ शेप की है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोटो फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है। लिस्टिंग में फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले से लैस बताया गया है जो 320DPI सपोर्ट करेगी।



Tecno SPARK Go 2020 को गूगल प्ले कंसोल पर एंडरॉयड 10 से लैस किया गया है जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का हीलियो ए20 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इस लिस्टिंग के अनुसार फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में पावरवीआर जीई8300 जीपीयू दिए जाने की खुलासा भी गूगल प्ले कंसोल पर हुआ है।

Tecno SPARK Go Plus

टेक्नो स्पार्क गो प्लस की बात करें तो इस फोन में 6.52-HD+ ड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। इस स्क्रीन का डिसप्ले (1600*720 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं, इसमें 89.5% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।


इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पर 8-मेगापिक्सल का एआई कैमरा डुअल फ्लैश (F/2.0) के साथ दिया गया है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा (F/2.0) सिंगल फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, टेक्नो स्पार्क गो प्लस में पावर बैकअप के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9 गो वर्जन पर कार्य़ करता है।



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...