Skip to main content

स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर वाला पहला फोन हो सकता है Moto E7, लॉन्च जल्द


91मोबाइल्स ने पिछले महीने यानी जुलाई में Motorola के आगामी स्मार्टफोन Moto E7 Plus की लाइव इमेज को अपनी वेबसाइट पर शेयर किया था, जिसमें लॉन्च से पहले ही मोटो ई7 प्लस की लुक व डिजाइन की जानकारी मिली थी। इसके अलावा मोटो ई7 प्लस को गीकबेंच डाटाबेस वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था, जिसमे इसकी कुछ खास स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानकारी मिली थी। वहीं, अब एक नया लीक इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें मोटोरोला के आगामी डिवाइस की कई खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। आई आगे अपकमिंग मोटोरोला मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन के नए लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

इस नई लीक को टिपस्टर इवान ब्लास ने शेयर किया है। Blass ने एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें डिवाइस के कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मोटोरोला मोटो ई7 प्लस ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। प्रोसेसर को 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि मोटोरोला मोटो ई7 प्लस अधिक मेमोरी वेरिएंट में भी आएगा।


डिवाइस की बैटरी की बात करें तो मोटोरोला मोटो ई7 प्लस एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी को स्पोर्ट करेगा, जो कंपनी के अनुसार एक दिन तक चलेगी। यह स्पष्ट नहीं है कि मोटोरोला मोटो ई7 प्लस में किसी प्रकार की फास्ट चार्जिंग होगी या नहीं। इसके अलावा मोटो ई7 प्लस नए एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

कैमरा

डिवाइस के कैमरा की बात करें तो मोटोरोला मोटो ई 7 प्लस में पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 एमपी + एक अज्ञात रिज़ॉल्यूशन कैमरा होगा। डिवाइस में नाइट विजन के लिए सपोर्ट भी होगा। गीकबेंच टेस्ट में मोटोरोला मोटो ई 7 प्लस सिंगल-कोर टेस्ट में 1,152 और मल्टी-कोर टेस्ट में 4,373 स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा था।

डिजाइन

Moto E7 Plus की लुक और डिजाईन की बात करें तो रेंडर ईमेज से यह साफ हो गया था कि मोटोरोला का नया फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिजाईन स्लीम होगा तथा चारों किनारें बेजल लेस होंगे। उम्मीद है कि मोटो ई7 प्लस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो अधिक होगा। मोबाइल के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यह राउंड ऐज वाले ग्लॉस पर बना हुआ है। फोटो में फोन का रियर पैनल दिखने में काफी शाइनी नज़र आ रहा है।



मोटो ई7 प्लस का रियर कैमरा सेटअप पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। यहां एक कैमरा सेंसर सबसे उपर अलग से लगा हुआ है तथा नीचे बनी रिंग में दो अन्य सेंसर फिट है। इन सेंसर्स के बीच में एलईडी फ्लैश लगाई गई है। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा हुआ है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड है। Moto E7 Plus के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मौजूद है जिसके साईड में स्पीकर ग्रिल दिया गया है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...