Skip to main content

सितंबर में शुरू हो सकता है 5G ट्रायल, चाइनीज़ कंपनियों को नहीं मिलेगी एंट्री


5G का ट्रायल इस साल सितंबर से शुरू हो सकता है. मुमकिन है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट कंपनियों को उनके 5G नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए स्पेक्ट्रम मुहैया कराना शुरू करें. CNBC-TV 18 के मुताबिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. फिलहाल मोबाइल फोन पर 4G नेटवर्क चलता है. लेकिन अगर 5G स्पेक्ट्रम शुरू हो गया तो आपके मोबाइल इंटरनेट की स्पीड और बढ़ जाएगी. पहले 5G नेटवर्क की टेस्टिंग इस साल मार्च में होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया.

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने नाम जाहिर ना करने की शर्त पर बताया, ‘स्पेक्ट्रम का ऑक्शन शुरू करने से पहले टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 6 महीने तक 5G डिवाइस और स्पेक्ट्रम का ट्रायल लेना होगा.’ अधिकारी ने बताया, ‘हम कंपनियों को सितंबर से स्पेक्ट्रम मुहैया कराने की सोच रहे हैं ताकि वो अपने 5G डिवाइस की जांच कर सकें.’


चाइनीज कंपनियों की एंट्री नहीं
CNBC-TV18 के मुताबिक, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने 5G के ट्रायल और ऑक्शन से चाइनीज कंपनियों को बाहर रखने का सुझाव दिया है. दूरसंचार विभाग ने कहा कि चाइनीज कंपनियां ट्रायल या ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकती हैं. भारत में दो चाइनीज कंपनियां हुवावे और ZTE टेलीकॉम इक्विपमेंट सेगमेंट में हैं.

अधिकारी ने बताया, ‘दिसंबर 2019 में जिन कंपनियों ने ऐप्लिकेशन जमा किया था, हमने उनमें से सिर्फ नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग को ही 5G ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी है.’ भारती एयरटेल ने भी अपना ऐप्लिकेशन जमा किया है और वह सैमसंग, नोकिया, हुवावे और एरिक्सन के साथ साझेदारी में 5G ट्रायल करेंगी.

हुवावे और ZTE जैसी चाइनीज़ कंपनियों को 5G से दूर रखा गया है जिससे इस सेगमेंट में प्रतियोगिता कम हो गई है. हुवावे ने भारत में रोड शो भी शुरू कर दिया था और 5G इकोसिस्टम के मामले में वह बाकी कंपनियों से आगे है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...