Skip to main content

6000mAh मेगा बैटरी पैक के साथ 18 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स


चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme भारत में दो नए स्मार्टफोन Realme C12 और Realme C15 लॉन्च करने जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 18 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे होगी। Realme की तरफ से लॉन्च का मीडिया इनविटेशन भेज दिया गया है। कंपनी ने कंफर्म किया कि दोनों नए स्मार्टफोन में 6000mAh का मेगा पावर पैक दिया जाएगा। हालांकि Realme C15 स्मार्टफोन के साथ 18W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वही Realme C12 के साथ 10W का चार्जर मिलेगा।

Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter, Facebook और YouTube पर लाइव देख जा सकेगा। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नही किया है। लेकिन इनता जरूर है कि दोनों स्मार्टफोन बजट कैटेगरी में आएंगे। वही अगर स्टोरेज ऑप्शन की बात करें, तो Realme C15 स्मार्टफोन 3GB और 64GB स्टोरेज और 4GB रैम 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रेजोल्यूशन 1600/720 पिक्सल होगा। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। वही प्रोसेसर के तौर पर दोनों डिवाइस में Octa-Core MediaTek Helio G35 का इस्तेमाल किया जा सकता है।Realme C15 स्मार्टफोन एंड्राइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित होगा. Realme C15 स्मार्टफोन 13MP प्राइमरी लेंस दिया जाएगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP रेट्रो सेंसर और 2MP मोनो लेंस दिया जाएगा। वही सेल्फी के लिए 8MP कैमरा दिया जा सकता है,  जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। Realme C12 स्मार्टफोन के कैमरा डिटेल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नही दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ V5.0, 4G, GPS, GLonass और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...