Skip to main content

8,999 रुपये में लॉन्च हुआ Xiaomi का 5,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 स्मार्टफोन


Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बरकरार रखते हुए आज एक और नया लो बजट फोन पेश दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन ‘रेडमी सीरीज़’ में जोड़ा गया है जिसने Redmi 9 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 8 स्मार्टफोन का ही उन्नत वर्ज़न है। शाओमी ने अपने इस नए डिवाईस को 8,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर बाजार में उतारा है जो आने वाली 31 ​अगस्त से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लुक व डिजाईन

Redmi 9 की लुक और डिजाईन की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल की बात करेें तो चौकोर आकार का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर फिट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसी तरह लोवर पैनल पर यूएसबी पोर्ट और स्पीकर तथा उपरी पैनल पर 3.5एमएम ​जैक दिया गया है। फोन के साईड पैनल्स पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 20:9 आस्पेट रेशियो पर पेश किया गया है यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने फोन की डिसप्ले को पी2आई तकनीक से लैस किया है जो यूज के दौरान आंखों को सुरक्षित रखती है। 

Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।


फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

Redmi 9 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

वेरिएंट्स व कीमत

Xiaomi Redmi 9 को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह फोन आने वाली 31 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...