Skip to main content

Aarogya Setu ऐप से जुड़ा नया फीचर, महामारी के दौर में मिलेगा ये बड़ा फायदा


Aarogya Setu App Update : Covid-19 के मामले बढ़ जरूर रहे हैं। लेकिन शायद लोग अब इस महामारी के साथ जीना सीख रहे हैं। यही वजह धीरे-धीरे ऑफिस खुल रहे हैं और पूरी सुरक्षा के साथ कर्मचारी ऑफिस पहुंच रहे हैं। ऐसे वक्त में Aarogya Setu ऐप में बड़ा अपडेट दिया गया है। दरअसल आरोग्य सेतु ऐप में शनिवार को एक नया फीचर जोड़ने का ऐलान किया गया है। 

बिजनेस को करेगा मदद 

यह नया फीचर खासकर बिजनेस और आर्गेनाइजेशन की मदद के लिए पेश किया गया है। इसकी मदद से संस्थान अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर सकेगा। लेकिन इसके लिए पहले कर्मचारियों की सहमित लेना अनिवार्य होगा। नई ओपन एपीआई सर्विस में कर्मचारियों के डाटा गोपनीयता का उल्लंघन नही होगा। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी के मुताबिक कोई भी रजिस्टर्ड बिजनेस या आर्गेनाइजेशन आरोग्य सेतु ऐप के Open API सर्विस का फायदा उठा सकता है, जिसकी कर्मचारियों की अधिकतम संख्या 50 से ज्यादा है। 

मिलेगी रियल टाइम जानकारी 

नए फीचर के जरिए आर्गेनाइजेशन अपने कर्मचारियों की रियल टाइम हेल्थ स्टेट्स स्वास्थ्य के अन्य अपडेट को हासिल कर पाएंगे। हालांकि इस सर्विस का फायदा संस्थान तभी उठा पाएंगे, जब उनकी तरफ से कर्माचारियों को इस जानकारी हासिल करने की इजाजत दी जाएगी। आर्गेनाइजेशन के अपने फर्म के रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी को सरकार के साथ साझा करना होगा।  

Aarogya Set ऐप का 15 करोड़ का बड़ा यूजर बेस 

Aarogya Setu ऐप दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है, जिसका यूजरबेस 15 करोड़ से ज्यादा है। इस नए फीचर ओपन एपीआई सर्विस से लोगों, कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सामान्य स्थिति में लौटने में मदद मिलेगी। सरकार की मानें, तो इस नए फीचर का का मकसद कोविड-19 के भय और जोखिम को कम करना है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी ने कहा कि यह फीचर कंपनियों तथा अर्थव्यवस्था को सुरक्षित तरीके से कामकाज की सुविधा प्रदान करेगा। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...