Skip to main content

Airtel का डाटा पैक जल्द हो सकता है महंगा, 1GB मोबाइल इंटरनेट के लिए देने पड़ सकते हैं 100 रुपये


दुनिया में सबसे सस्ता डाटा भारत में मिलता है। हालांकि, पिछले साल कई टेलिकॉम कंपनियों ने अपने डाटा पैक्स की कीमतों को बढ़ा दिया था, लेकिन फिर भी दूसरे देशों के मुकाबले यहां डाटा की कीमतें बहुत कम हैं। लेकिन आने वाले कुछ महीनों में डाटा की कीमतें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं और इसकी शुरुआत एयरटेल कर सकता है। दरअसल एयरटेल के ग्राहकों के लिए एक निराश करने वाली खबर है, क्योंकि भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने डाटा की कीमतों को लेकर जो बयान दिया है, वो मोबाइल इंटरनेट की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं। उनके बयान के मुताबिक अगले छह महीनों के अंदर एयरटेल (Airtel) अपने डाटा की कीमतों को फिर से बढ़ा सकता है।

1GB डाटा के लिए कितना रुपये देना होगा?

सुनील मित्तल ने एक इवेंट में कहा कि टेलिकॉम कंपनियों के लिए कम कीमत पर इंटरनेट उपलब्ध कराना लंबे समय तक के लिए व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 16GB इंटरनेट डाटा को इस्तेमाल करने के लिए 160 रुपए प्रति महीना देना होता है। ऐसे में हर महीने ग्राहक 1GB डाटा के लिए 45 रुपए का भुगतान करते हैं। मित्तल ने कहा कि ग्राहकों को 1GB डाटा के लिए जल्द ही दोगुने से अधिक 100 रुपए प्रति माह तक का भुगतान करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक इतने रुपये में 1.6GB इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल करें, या फिर आने वाले समय में कीमतों के बढ़ने के लिए तैयार रहें। 

उन्होंने अमेरिका और यूरोप का उदाहरण देते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आपको यहां की तरह 50 से 60 डॉलर खर्च करने पड़े, लेकिन एक महीने में 16GB डाटा के इस्तेमाल के लिए 2 डॉलर की कीमत टेलीकॉम इंडस्ट्रीज के लिए व्यवहारिक नहीं है।

भारत में मिलता है सबसे सस्ता डाटा
 
  • भारत में 1GB डाटा के लिए ग्राहकों को 6.75 रुपये देने पड़ते हैं।
  • इसके बाद दूसरे स्थान पर इस्राइल आता है, जहां ग्राहकों को 1GB डाटा के लिए 8.24 रुपये देने पड़ते हैं।
  • तीसरे नंबर पर किर्गिस्तान है, जहां 1GB डाटा की कीमत 15.74 रुपये है।
  • चौथे नंबर पर इटली है जहां 1GB डाटा के लिए ग्राहकों को 32.22 रुपये देने पड़ते हैं। यानी तीसरे और चौथे नंबर के देशों में करीब दोगुने का अंतर है।
  • वहीं, पांचवे नंबर पर यूक्रेन आता है, जहां 1GB डाटा की कीमत 34.47 रुपये है।

पांच सालों में सस्ता होता गया डाटा 
 
  • साल 2014 में 1GB डाटा की कीमत 268.97 रुपये थी।
  • साल 2015 में 1GB डाटा की कीमत 226.30 रुपये हो गई।
  • साल 2016 में 1GB डाटा की कीमत सीधे घट कर 75.57 रुपये पर आ गई।
  • साल 2017 में 1GB डाटा की कीमत में और भारी गिरावट आई, जहां यह 19.35 रुपये पर पहुंच गया।
  • 2018 में 1GB डाटा की कीमत 11.78 रुपये हो गई।
  • 2020 में 1GB डाटा की कीमत 6.20 रुपये है।

इन पांच देशों में मिलता है सबसे महंगा डाटा 
 
  • मालवी- 1GB की कीमत 2,053 रुपये
  • बेनिन- 1GB की कीमत 2,039 रुपये
  • चाड- 1GB की कीमत 1,748 रुपये
  • यमन- 1GB की कीमत 1,197 रुपये
  • बोत्सवाना- 1GB की कीमत 1,039 रुपये


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...