Skip to main content

Airtel Independence Day offer: ग्राहकों को फ्री में मिल रहा है 1000GB डेटा!


भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक्सट्रीमफाइबर होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को 1,000 जीबी अडिशनल डेटा देने की घोषणा की है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि ये पेशकश सीमित अवधि के लिए है और सभी एयरटेल एक्सट्रीमफाइबर (airtel xstreme fiber plan) प्लान पर उपलब्ध होगी. हालांकि असीमित डेटा और प्रीपेड ब्रॉडबैंड प्लान पर इसका लाभ नहीं मिलेगा. बयान में कहा गया है कि ये पेशकश दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु सहित उन सभी प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी जहां एयरटेल एक्सट्रीमफाइबर ब्रॉडबैंड सेवाएं उपलब्ध कराती है.

बयान में कहा गया है, ‘स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कंपनी ने एयरटेल एक्सट्रीमफाइबर होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर 1,000 जीबी अतिरिक्त डेटा देने का फैसला किया है. ये पेशकश सीमित अवधि के लिए है.’ कंपनी ने कहा कि ऐसे समय जबकि कोविड-19 महामारी की वजह से लोग घर से काम कर रहे हैं, बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं और डिजिटल मनोरंजन तेजी से आगे बढ़ रहा है, होम ब्रॉडबैंड की मांग तेजी से बढ़ रही है.

3 दिन के लिए 1GB डेटा का ट्रायल
इससे पहले खबर मिली थी कि एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 1GB इंटरनेट डेटा और फ्री इनकमिंग और ऑउटगोइंग कॉल ऑफर कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ये ऑफर अपने ग्राहकों को 3 दिन के ट्रायल के लिए दे रही है और ये उन प्रीपेड ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने अपने नंबर को रिचार्ज नहीं कराया है. माना जा रहा है कि कंपनी के ऐसा करने का मकसद ग्राहकों को लुभाना है, जिससे वह उनकी सर्विस का इस्तेमाल करें और 3 दिन का फ्री ऑफर खत्म होने के बाद नंबर रिचार्ज करें.
रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल इस नए ऑफर के बारे में अपने इनएक्टिव यूज़र्स को SMS के ज़रिए जानकारी दे रहा है. मैसेज में कहा गया है कि 3 दिन के फ्री ट्रायल के लिए ऑउटगोइंग कॉल्स और मुफ्त 1GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. इसके आगे ये भी लिखा है, ‘बेहतरीन सेवाएं जारी रखने के लिए आज ही एयरटेल अनलिमिटेड पैक से रिचार्ज करें’.




 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...