Skip to main content

Amazon और Flipkart सेल इस हफ्ते, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट खरीदने से पहले ज़रूरी बातें



Amazon and Flipkart की बड़ी सेल इस हफ्ते के आखिर में शुरू होगी। दोनों ई-कॉमर्स दिग्गजों ने साल की अपनी पहली बड़ी बिक्री की घोषणा की है, और वे 6 अगस्त से शुरू होंगी। Amazon Prime Day 2020 और Flipakrt Big Saving Days सेल लोकप्रिय मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर कई बड़े सौदे लेकर आएंगी। यूं तो अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों ही अपनी ऑनलाइन सेल का ज़ोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, लेकर यहां आपको भी डील्स का फायदा उठाने के लिए खुद को अच्छी तरह से तैयार करने की ज़रूरत है। इसके लिए आपको थोड़ी सी प्लानिंग करने की ज़रूरत है, जिसकी टिप्स हम आपको यहां देने जा रहे हैं।

इस हफ्ते अमेज़न प्राइम डे 2020 और फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान सैकड़ों लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरबल्स और अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री होनी है। लेकिन कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है ताकि आप फाल्तू की डील्स पर पैसा बर्बाद न करें, खासकर जब आप महंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीद रहे हों।
 

केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप्स से ही करें खरीदारी

यह पॉइन्ट सबसे महत्वपूर्ण है। यूं तो अधिकतर लोग इस बारे में जानते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग स्कैमर के जाल में पड़ जाते हैं। जब आप इस हफ्ते Prime Day 2020 और Big Saving Days सेल के दौरान ऑनलाइन खरीदारी करेंगे, तो सुनिश्चित करें कि आप केवल आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ही ऐसा करें।

याद रखें कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट आपको कभी भी WhatsApp और अन्य मैसेजिंग ऐप्स के जरिए डील्स की जानकारी नहीं देता है। ये आम तौर पर घोटाले होते हैं, जो आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी को चुराने का मकसद रखते हैं।
 

सही सैलर चुनें

Amazon और Flipkart ऑनलाइन मार्केट है, जहां एक ही प्रोडक्ट को एक से अधिक रिटेलर बेचते हैं। यूं तो ज्यादातर प्रोडक्ट्स अमेज़न और फ्लिपकार्ट खुद बेचते हैं, लेकिन फिर भी कुछ आइटम्स थर्ड-पार्टी सैलर द्वारा भी बेचे जाते हैं। ऐसे में आपको खरीदारी से पहले सैलर और उसकी रेटिंग्स की जांच कर लेनी चाहिए। इसके अलावा उन सैलर को जितना हो सके बचें, जो बिल्कुल नए होते हैं।
 

प्रोडक्ट नया है या पुराना, इसकी जांच करें

यदि आप एक ऐसे प्रोडक्ट पर आते हैं जो एक बड़ी छूट के साथ लिस्टेड है, तो पुष्टि करें कि वह नया है या पुराना। इसकी जानकारी लिस्टिंग में दी होती है। दोनों ई-कॉमर्स साइट सभी रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स को स्पष्ट रूप से लेबल करते हैं।

ऐसे मामले होते हैं जब कुछ लोग ऑनलाइन बिक्री के दौरान कुछ उत्पादों के पुराने मॉडल खरीद लेते हैं, केवल इसलिए कि छूट बहुत अच्छी थी।
 

गड़बड़ होने पर अमेज़न और फ्लिपकार्ट को कैसे संपर्क करें

कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने सावधान हैं, कभी-कभी गड़बड़ हो ही जाती है। यदि आपको इस हफ्ते किसी प्रकार की समस्या होती है, तो आपको पता होना चाहिए कि आपको कंपनी के ग्राहक सेवा तक कैसे पहुंचना है।

अमेज़न के मामले में, कंपनी हमेशा अपनी वेबसाइट के जरिए ग्राहकों को उन तक पहुंचने का विकल्प देती है। टॉप मेन्यू पर ग्राहक सेवा पर क्लिक करें, अगले पेज पर ग्राहक सेवा का चयन करें और हमसे संपर्क करें चुनें। उस प्रोडक्ट को चुनें, जिसके साथ आपको समस्याएं हैं। यहां आपको ऑनलाइन चैट करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा आप ईमेल भी छोड़ सकते हैं।

फ्लिपकार्ट के मामले में, आप बस उनके ट्विटर हैंडल पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपनी वेबसाइट पर सपोर्ट विकल्प भी प्रदान करती है।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...