Skip to main content

Amazon Halo फिटनेस बैंड हुआ लॉन्च, देगा बॉडी फैट की सटीक जानकारी


आज के समय में सभी लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कसरत करने के साथ-साथ फिटनेस बैंड का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि अब बाजार में फिटनेस बैंड की मांग बढ़ गई है। इस मांग को ध्यान में रखकर Amazon ने अपना खास Amazon Halo फिटनेस बैंड अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड की खासियत है कि यह यूजर को फिटनेस ट्रेकिंग और हार्ट-रेट से लेकर बॉडी फेट तक की जानकारी देता है।

Amazon Halo की कीमत

Amazon Halo फिटनेस बैंड की कीमत 64.99 डॉलर (करीब 4,764 रुपए) है। इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस फिटनेस बैंड की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Amazon Halo की स्पेसिफिकेशन

Amazon के लेटेस्ट Amazon Halo फिटनेस बैंड में डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इस बैंड में कार्डियो, बॉडी फेट और टोन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सबसे खास बॉडी स्कैनिंग फीचर है, जिससे बॉडी फेट की जानकारी मिलती है, लेकिन इसके लिए यूजर्स को मेंबरशिप खरीदनी होगी। वहीं, यूजर्स एक मोबाइल ऐप के माध्यम से इस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फिटनेस बैंड में दो माइक्रोफोन दिए हैं, जिन्हें एक बटन के जरिए ऑन और ऑफ किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक एलईडी इंडिकेटर लाइट भी दी गई है। 

Amazon Halo को मिली 5ATM की रेटिंग

Amazon Halo फिटनेस बैंड को 5ATM की रेटिंग मिली है। यूजर्स इसे पहनकर स्विमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस बैंड में जीपीएस और वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स Amazon Halo फिटनेस बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Amazon Alexa

Amazon इंडिया ने मार्च में अपने यूजर्स को बेहतर शॉपिंग का अनुभव देने के लिए अलेक्सा सपोर्ट के साथ वॉयस कमांड फीचर जारी किया था। इस वॉयस कमांड फीचर की मदद से यूजर्स केवल बोलकर शॉपिंग कर सकते हैं। यह फीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है। लेकिन जल्द ही कंपनी इसे आईओएस प्लेटफॉर्म के लिए भी पेश करेगी। कंपनी ने कहा है कि अब यूजर्स वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को सर्च कर सकते हैं। इतना ही प्रोडक्ट को ​सिलेक्ट करने के साथ ही अपना ऑर्डर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर वॉयस कमांड केवल अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है। लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही हिंदी भाषा में भी उपलब्ध कराया जाएगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    
 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...