Skip to main content

Apple चीन से समेट रही कारोबार, अब भारत में बनाएगी Apple Mac और iPads, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

दिग्गज टेक कंपनी Apple चीन से अपना कारोबार तेजी से समेटकर भारत, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों की तरफ रुख कर रही है। Apple के इस फैसले के पीछे की वजह कोरोना वायरस को माना जा रहा है। दरअसल चीन से दुनियाभर में कोरोना वायरस के पहुंचने और महामारी बनने के बाद से ही Apple जैसी कंपनियां अपने प्रोडक्शन को चीन से अन्य देशों को शिफ्ट कर रही है। ऐसे में भारत उनके लिए सबसे मुफीद देश बनकर उभरा है, जहां न सिर्फ कारोबार की असीम संभावनाएं है, बल्कि Apple प्रोडक्ट की बिक्री के लिए दुनिया का बड़ा मार्केट मौजूद है। 

 भारत में Apple Mac और iPads का निर्माण होगा 

Apple भारत में पहले से ही iPhone XR के साथ ही iPhone 11 का निर्माण कर रही है। वही अब कंपनी Apple के लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर बनाने जा रही है। Apple अगले कुछ वर्षों में iPads, MacBooks और iMacs का निर्माण भारत में शुरू कर देगी। जानकारों की मानें तो लोकल निर्माण से आने वाले वर्षों में Apple के प्रोडक्ट सस्ते हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में प्रोडक्ट निर्माण पर Apple को भारत सरकार को इंपोर्ट ड्यूटी नही देनी होगी। 

55 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

TOI के मुताबिक Apple के बड़े कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स ने चीन से 6 प्रोडक्शन लाइन्स भारत शिफ्ट की हैं। कंपनी ने भारत में अगले कुछ वर्षों में 5 बिलियन डॉलर कीमत के iPhone का भारत से एक्सपोर्ट् करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही भारत में ही iPhone की भारी डिमांड की उम्मीद कर रही है। चीन से iPhone की प्रोडक्शन लाइन्स भारत शिफ्ट होने से लोकल स्तर पर करीब 55 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple प्रोडक्ट निर्माण वाली मशीनों से लदे कंटेनर भारत पहुंच चुके हैं, जो जल्द ही भारत में प्रोडक्शन शुरू कर देंगे। भारत में Apple प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग का काम उसके कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स Wistron, Pegatron और Fonconn देखेंगे। 

11.5 लाख करोड़ रुपए के बनेंगे प्रोडक्ट 

कम्यूनिकेशन एंड आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद के बयान के मुताबिक अगले पांच साल में करीब 22 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैन्युफैक्चर्स भारत में 11.5 लाख करोड़ रुपए कीमत के प्रोडक्ट बनाएंगे और 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोडक्ट का निर्यात करेंगे। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...