Skip to main content

Apple Days Sale: iPhone SE और iphone XR को सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका, कंपनी ने घटाए दाम


Apple Days Sale : ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 22 अगस्त से Apple Days Sale की शुरुआत हो गई है। सेल 25 अगस्त तक जारी रहेगी। इस सेल के लिए Apple ने अपने चुनिंदा iphone की कीमत में कटौती की है। सेल में इस साल अप्रैल में लॉन्च iphone SE (2020) अपने सबसे कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा सेल में iphone XR को सस्ते में खरीदने का मौका होगा। 

Apple Days Sale ऑफर

Apple Days sale में iphone SE स्मार्टफोन के 64GB मॉडल 35,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसका 128GB मॉडल 40,999 रुपए और 256GB मॉडल 50,999 रुपए में खरीदने का मौका होगा। बता दें कि लॉन्चिंग के वक्त iphone SE के 64GB मॉडल्स की कीमत 42,500 रुपए,  128GB मॉडल 47,800 रुपए और 56GB मॉडल 58,300 रुपए था। फोन की खरीद पर ग्राहक को 13,450 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। सेल में Apple iPhone XR समार्टफोन के 64GB मॉडल की कीमत 45,999 रुपए है। इसके 128GB मॉडल की कीमत 51,999 रुपए है। iPhone 11 स्मार्टफोन पर 5 हजार रुपए की छूट दी जा रही है। इस छूट का फायदा HDFC बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड ग्राहक ले सकते हैं। डिस्काउंट के बाद फोन के 64GB मॉडल को 63,300 रुपए में और 128 जीबी मॉडल को 68,600 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Flipkart की ओर से iphone खरीद पर  13,45 रुपए का एक्सचेंज और 5,667 रुपए प्रतिमाह का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन दिया जा रहा है। 

स्पेसिफिकेशन्स 

iPhone SE और iPhone XR दोनों ही फोन iOS 13 पर काम करते हैं। iphone SE (2020) में 4.7 इंच का रेटिना एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 750x1334 पिक्सल है। वहीं iphone XR स्मार्टफोन में 6.1 इंच का लिक्विड रेटिना एचडी (828x1792 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। दोनों ही फोन में पिक्सल डेनसिटी 326ppi हैफोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए iPhone SE 2020 और iPhone XR दोनों में ही आपको सिंगल कैमरा मिलेगा। दोनों ही फोन में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का कैमरा है। बैटरी की बात करें, तो iphone SE (2020) की बैटरी सिंगल चार्ज पर 13 घंटे वीडियो प्ले बैक, 8 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 40 घंटे की ऑडियो प्ले बैक ऑफर करती है। वहीं iphone XR  सिंगल चार्ज पर 16 घंटे वीडियो स्ट्रीमिंग और 64 घंटे ऑडियो प्ले बैक ऑफर करता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...