Skip to main content

यूजर्स को लगेगा झटका! Apple और Google ने लोकप्रिय गेम Fortnite को हटाया ऐप स्टोर से


Apple और Google ने गुरुवार को अपने ऐप स्टोर से लोकप्रिय गेम Fortnite को हटा दिया है.  Apple और Google ने यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि Fortnight गेम्स बनाने वाली कंपनी एपिक गेम्स ने Apple और Google बायपास करते हुए यूजर्स के लिए डायरेक्ट पेमेंट प्लान को लॉन्च किया है. एप्पल और गूगल दोनों ही ऐप खरीदारी से 30 प्रतिशत रेवेन्यू कमाता है. गुरुवार को, गेम के डेवलपर ने फोर्टनाइट के दोनों वर्जन को अपडेट किया है, जो यूजर्स को डायरेक्ट पेमेंट का आप्शन देते हैं. वैसे तो Fortnite फ्री गेम है, लेकिन यूजर्स को इस गेम में कुछ चीजों के लिए पेमेंट करना होता है.

यूजर के लिए पेश किया डायरेक्ट पेमेंट प्लान-
मामले पर टिप्पणी करते हुए एपिक गेम्स ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी आईओएस और प्ले स्टोर के लिए डायरेक्ट पेमेंट प्लान पेश कर रही है. गेम डेवलपर ने कहा कि इस नए सिस्टम में एक ही भुगतान प्रणाली है जो पीसी और मैक कंप्यूटरों और एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए लागू होगी.

Google ने कहा, 'जब तक फ़ॉर्नाइट एंड्रॉइड पर उपलब्ध रहता है, तब तक हम इसे प्ले पर उपलब्ध नहीं कर सकते क्योंकि यह हमारी नीतियों का उल्लंघन करता है. हालांकि, हम एपिक के साथ अपनी चर्चा जारी रखने और फोर्टनाइट को Google Play पर वापस लाने के अवसर का स्वागत करते हैं'

हटाने के बावजूद, फ़ोर्टनाइट अभी भी प्ले स्टोर के माध्यम से एंड्रॉइड पर उपलब्ध होगा. एंड्रॉइड उपयोगकर्ता अन्य एप स्टोर जैसे एपिक गेम्स ऐप या सैमसंग डिवाइस पर सैमसंग गैलेक्सी स्टोर से Fortnite को डाउनलोड कर सकते हैं. लेकिन IPhone यूजर्स के लिए ऐसा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है.

यह एक ऑनलाइन विडियो गेम है जिसके दुनियाभर में 250 मिलियन यूजर्स हैं. इसमें एक साथ 100 प्लेयर्स ऑनलाइन मुकाबला करते हैं. इसमें यूजर्स को कई तरह के हथियार मिलते हैं. एक मैच में करीब 20 मिनट लगती हैं. आप गेम में मर गए हैं तो तुरंत नया गेम भी खेल सकते हैं. यूरोप में 12 साल से बड़े बच्चों को यह गेम खेलने की अनुमति है.


यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...