Skip to main content

Apple के बाद अब Samsung की तैयारी, चीन को छोड़ कर भारत में करेगी स्मार्टफोंस का निर्माण


Apple को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कंपनी चीनी में स्थित तकरीबन 6 प्रोडक्शन लाईन्स को बंद करके उन्हें भारत में स्थापित करने की योजना बना रही है, जिनके तहत iPad, iMac और MacBook का निर्माण इंडिया में होगा। कंपनी के फ्लैगशिप फोन iPhone 11 का निर्माण भी इंडिया में शुरू हो चुका है। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि एप्पल के इस बड़े कदम के बाद अब Samsung का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होने वाला है। खबर है कि Samsung भी चीन में अपने प्रोडक्शन को बंद करके उसे इंडिया में स्थापित करेगी।

Samsung से जुड़ी यह बड़ी खबर इकोनॉमिक टाइम्स के जरिये सामने आई है। ईटी के अनुसार सैमसंग अपने स्मार्टफोन प्रोडक्शन के विश्व के दूसरे बाजारों के हटाकर इंडिया में ला सकती है। गौरतलब है कि सैमसंग चीन में मौजूद अपनी तीनों प्रोडक्शन फैसिलिटी को पहले ही बंद कर चुकी है वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार कंपनी वियतनाम में चल रहे प्लांट को भी शिफ्ट करके अधिकांश प्रोडक्शन इंडिया से चलाने की योजना बना रही है।

होगा 3 लाख करोड़ का निर्माण

रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग एक नहीं बल्कि कई देशों में मौजूद अपने प्रोडक्शन को बंद करके उन सभी को नए सिरे के साथ इंडिया में शुरू करेगी। Samsung का यह प्लान 40 बिलियन यूएस डॉलर तक का होगा और कंपनी अपने भारतीय प्लांट्स के तकरीबन 3 लाख करोड़ रुपये के स्मार्टफोंस व अन्य डिवाईसेज बनाएगी। बताया जा रहा है कि सैमसंग कंपनी इस बाबत भारत सरकार के पास अपना 5 साल का प्रोजेक्ट प्लान जमा भी करा चुकी है जो PLI यानि प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेन्टिव स्कीम के तहत लागू होगा।


Samsung के इस 5 साल के प्रोडक्शन प्लान के तहत बताया गया है कि कंपनी आने वाले 5 साल में 40 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन बनाएगी जो अलग अलग कैटेगरी के होंगे। रिपोर्ट के अनुसार इनमें से तकरीबन 25 बिलियन डॉलर के स्मार्टफोन का फैक्ट्री प्राइस 200 यूएस डॉलर के ज्यादा का होगा। बताया गया है कि बनाए जाने वाले ये अधिकांश स्मार्टफोन विदेशों में निर्यात किए जाएंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में दुनिया के अलग-अलग देशो में ‘Made In India’ टैग वाले Samsung स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे।

भारत बन सकता है नंबर वन निर्यातक

आपको बता दें कि इस वक्त चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोंस का निर्यातक देश है। यानि सबसे ज्यादा मोबाइल फोंस चीन में बनते हैं। चीन के बाद दूसरे नंबर पर वियतनाम आता है। Apple के चीनी मार्केट के निकलने पर चीन की नंबर वन की कुर्सी खिसकने वाली है। वहीं अब Samsung द्वारा वियतनाम से प्रोडक्शन शिफ्ट करके इंडिया लाए जाने पर वियतनाम भी टॉप पर नहीं रह पाएगा। और इन सबका फायदा सिर्फ भारत को ही मिलेगा। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले सालों में इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक देश भी बन सकता है।

मिलेंगी नौकरियां, बढ़ेगा रोजगार

अमेरिकी कंपनी Apple के इंडिया में प्रोडक्शन शुरू करने से तकरीबन 55,000 नई नौकरियों की शुरूआत होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं Samsung द्वारा भारत में प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाता हैं तो देश में लाखों नई भर्तियां शुरू होगी जिससे भारी मात्रा में भारतीयों को रोजगार प्राप्त होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...