Skip to main content

Black Shark 3S गेमिंग स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स



Black Shark 3S को कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन है जो कि कई खास फीचर्स से लैस है। इससे पहले कंपनी ने मार्च में Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नया स्मार्टफोन काफी हद तक Black Shark 3 के समान है लेकिन इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जो कि यूजर्स के व्यूइंग और गेमिंग दोनों एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। फिलहाल कंपनी ने Black Shark 3S को केवल चीन में लॉन्च किया है और अन्य देशों में इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Black Shark 3S की कीमत 

Black Shark 3S को स्काई क्लाउट ब्लैक और क्रिस्टल ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो 12GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानि करीब 42,620 रुपये है। जबकि 12GB + 256GB मॉडल को CNY 4,299 यानि लगभग 45,800 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यूजर्स इसे आधिकारिक Black Shark वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

Black Shark 3S के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Black Shark 3S को Qualcomm Snapdragon 865 ​प्रोसेसर पर पेश किया गया है और इसका वजन 222 ग्राम है। इसमें 6.67 इंच का एमोलेड​ डिस्प्ले ​दिया गया है जो कि 1080x2,400 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसकी खासियत इसमें दिया गया 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा उपलब्ध है। 

फोटोग्राफी के लिए Black Shark 3S में 64MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का वाइड एंगल कैमरा और 5MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि फोन का फ्रंट कैमरा 20MP का है। स्मार्टफोन में यूजर्स को 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,729mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...