Skip to main content

BlackBerry 5G स्मार्टफोन फिजिकल कीबोर्ड के साथ 2021 में देगा दस्तक


BlackBerry ब्रांड एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, फोन का यह रिवाइवल Texas स्टार्टअप कंपनी OnwardMobility कर रही है, जिसे सरकार और इंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए सिक्योरिटी सॉल्यूशन बिल्ड करने का अनुभव है। नया ब्लैकबेरी फोन 5जी डिवाइस होगा, जिसमें फिज़िकल कीबोर्ड फीचर किया जाएगा इसके अलावा इसमें इंटप्राइज़-फोकस सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल होंगे। आपको बता दें, 6 महीने पहले ब्लैकबेरी की पुरानी ब्रांड लाइसेंस कंपनी TCL Communication ने ऐलान किया था कि वह 31 अगस्त से ब्लैकबेरी-ब्रांड के डिवाइस की बिक्री बंद कर देगी।

OnwardMobility पहला 5जी ब्लैकबेरी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जो कि एंड्रॉयड आधारित होगा। इसके अलावा इसमें फिज़िकल कीबोर्ड भी दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को साल 2021 के फर्स्ट हाफ में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन को उत्तरी अमेरिका और यूरोप में पेश किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट में लाया जाएगा या नहीं।

OnwardMobility ने ब्लैकबेरी फोन का निर्माण करने के लिए Foxconn subsidiary FIH Mobile के साथ साझेदारी की है, जिसकी जानकारी कंपनी ने खुद अपने एक बयान में दी। जानकारी दी गई है कि नया फोन 5जी रेडी होगा और इसमें एन्हैंस्ड प्रोडक्टिविटी फीचर की जाएगी। प्रतीत होता है कि यह फोन उन इंटरप्राइज ग्राहकों के लिए तैयार किया जा रहा है, जो स्मार्ट फीचर के साथ सिक्योरिटी की मांग करते हैं।

इस ब्लैकबेरी फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, OnwardMobility के सीईओ ने The Register को दिए अपने एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक रीडिज़ाइन कीबोर्ड के साथ आएगा।  

5जी इनेबल ब्लैकबेरी फोन को कम्पेटटिव कीमत में पेश किया जाएगा। जिससे पता चलता है कि Samsung Galaxy Note 20 या फिर आगामी Apple iPhone 12 जैसा नहीं होगा। बल्कि यह मिड-रेंज ऑफरिंग फोन हो सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...