Skip to main content

सावधान! अब गेमिंग वेबसाइट के जरिए हो रहा है लोगों के साथ फ्रॉड, जानिए पूरा मामला


कोरोना संकट के बीच बीते कुछ महीनों के दौरान दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे कई बड़े शहरों में साइबर फ्रॉड संबंधी मामलों में बढ़ोतरी हुई है. इन घटनाओं के मद्देनजर देश के सभी बैंक और सरकारी एजेंसियां भी लगातार सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं. आपको बता दें कि ऑनलाइन गैम्बलिंग कलर प्रिडिक्शन के जरिए होती है. कलर प्रिडिक्शन गेम एक ऐसा एप्लीकेशन है, जिसमें एक कलर पर पैसा लगाया जाता है. फिर एक कलर या कलर कॉम्बिनेशन की भविष्यवाणी की जाती है. अगर आपका प्रिडिक्शन सही है, तो आप पैसे जीत जाते हैं.

कुछ ऐसे होता ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड -हैदराबाद पुलिस ने एक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए लोगों से हो रही है करोड़ों रुपये के फ्रॉड का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग का आयोजन टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए किया जाता है. इन ग्रुप्स में सिर्फ रेफरेंस के आधार पर एंट्री मिलती थी. ग्रुप्स से जुड़े लोगों को नए मेंबर बनाने पर कमीशन दिया जाता था. इसमें टेलीग्राम का इस्तेमाल होता था. टेलीग्राम ग्रुप में सिर्फ रेफरेंस से ही एंट्री मिल सकती है.

टेलीग्राम पर मौजूद इन ग्रुप्स में एडमिन उन वेबसाइट्स के बारे में बताते थे जहां पर दांव लगाए जाते थे, ये वेबसाइट्स रोज बदल दी जाती थीं, जिससे पकड़े जाने की गुंजाइश बेहद कम हो जाए. इसके बाद एक रंग के जरिए दांव लगाने वाला गेम खिलाया जाता था, इसमें खिलाड़ियों को रंग पहचानने की भविष्यवाणी करनी होती थी.

अगर आपने जो रंग बोला, वही रंग गेम में निकल आता तो आप जीत जाते, ऐसा करके करोड़ रुपये इन्होंने अब तक बना लिए थे. जांच में दो खातों का भी पता चला है जिनमें करीब 11 सौ करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है, और ये सारा लेनदेन इस साल का ही है.

ये सब गेमिंग वेबसाइट्स चाइना बेस्ड है, और जो इसका पूरा डेटा है, वो क्लाउड बेस्ड डेटा मैनेजमेंट है, पूरा ऑपरेशन चीन से ही ऑपरेट होता है.

कैसे हुआ खुलासा- हैदराबाद पुलिस से दो लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट द्वारा लूटा गया है, शिकायत के मुताबिक ऑनलाइन वेबसाइट पर इनसे दांव लगवाया गया. फिर एक से 97 हजार और दूसरे से 1 लाख 64 हजार रुपये धोखे से ले लिए गए. दोनों की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू की, जांच के दौरान पता चला कि ऑनलाइन गेमिंग का आयोजन टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए किया जाता है.


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...