Skip to main content

वोडाफोन आइडिया और एयरटेल सितंबर में दे सकते हैं झटका


दिसंबर 2019 में तमाम टेलीकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए टैरिफ प्लान महंगे किए थे लेकिन अब ग्राहकों को फिर से झटका मिलने वाला है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की मार वोडाफोन आइडिया और एयरटेल पर भी पड़ी है जिसकी भरपाई के लिए ये कंपनियां फिर से अपने प्लान महंगे कर सकती हैं। आइए जानते हैं...


पिछले साल टैरिफ प्लान 10-40 फीसदी महंगे हुए थे और अब Airtel और Vodafone Idea फिर से टैरिफ प्लान महंगे करने की तैयारी कर रही हैं। इसका दावा सीएनबीसी की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर-अक्टूबर में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के टैरिफ प्लान 2-5 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं, जबकि प्रत्येक छह महीने में इसमें 10 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है, हालांकि टेलीकॉम कंपनियों ने इस मसले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


वहीं एसबीआई कैप्स के विश्लेषक राजीव शर्मा ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का एक और दौर जल्द ही संभव है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि अगले कुछ तिमाहियों में मोबाइल टैरिफ में वृद्धि की संभावना है।

इससे पहले जुलाई में इमर्जिंग मार्केट्स टेक्नॉलजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड टेलिकम्युनिकेशंस के लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा था कि मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि कंपनियां अगले छह महीने में अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं।

प्रशांत सिंघल ने कहा कि इस समय अधिकतर उपभोक्ता किफायती रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाना समझदारी नहीं है, लेकिन जिस तरह टेलीकॉम कंपनियां कोरोना की मार झेल रही हैं, उससे लगता है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में दो बार टैरिफ प्लान महंगे हो सकते हैं।






 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...