Skip to main content

कोरोना महामारी के बावजूद नोकिया को हुआ मुनाफा



नोकिया ने वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर परिणाम दिए हैं। दूरसंचार उपकरण और सॉफ्टवेयर पर मार्जिन बेहतर होने से कोरोना वायरस संकट के बावजूद कंपनी का लाभ बढ़ा है, भले उसकी आय में गिरावट आयी हो।

नई पीढ़ी के 5जी मोबाइल फोन और अन्य दूरसंचार नेटवर्क उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की एस्पो ने शुक्रवार को कहा कि 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 31.6 करोड़ यूरो (37.6 करोड़ डॉलर) रहा, हालांकि उसकी बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 5.1 अरब यूरो की रही।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने एक बयान में कहा कि आय में कमी की एक बड़ी वजह कोविड-19 संकट का होना है। कंपनी का अनुमान है कि इस महामारी ने उसकी शुद्ध बिक्री में दूसरी तिमाही में करीब 30 करोड़ यूरो का बट्टा लगाया है, जबकि साल की पहली छमाही में यह 50 करोड़ यूरो बैठेगा। सूरी ने कहा, 'कंपनी का मानना है कि दूसरी तिमाही में कोविड-19 से प्रभावित बिक्री आने वाली तिमाहियों की तरफ स्थानांतरित हो जाएगी।' सूरी ने कहा कि कंपनी ने 5जी नेटवर्क के लिए अब तक 83 सौदे पूरे किए हैं। नोकिया 5जी नेटवर्क उपकरण उपलब्ध कराने वाली दुनिया की शीर्ष तीन कंपनियों में शुमार है। उसके अलावा चीन की हुवावेई और स्वीडन की एरिक्सन अन्य प्रमुख कंपनियां हैं।

नोकिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरी का शुक्रवार को ही आखिरी कार्यदिवस था। वह 25 साल से नोकिया के साथ जुड़े थे। उनके स्थान पर कंपनी ने पेक्का लुंडमार्क का चयन किया है जिनका कार्यकाल एक अगस्त से प्रभावी होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...