Skip to main content

BSNL 50Mbps Speed के साथ पेश किए तीन नए प्लान


भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। BSNL के इन प्लान के तहत ग्राहकों को 50Mbps की स्पीड से डाटा मिलेगा, हालांकि इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग की कोई सुविधा नहीं मिलेगी और यह प्लान फिलहाल केवल पंजाब सर्किल के लिए ही है।
BSNL ने इस प्लान के बाद में जानकारी पंजाब सर्किल की वेबसाइट पर दी है। इन तीनों प्लान के नाम क्रमशः 200GB CS111, 300GB CS112 और PUN 400GB हैं। इनमें से 200 जीबी बेसिक प्लान है।
इस प्लान में ग्राहकों को 50 एमबीपीएस की स्पीड से 200GB तक डाटा मिलेगा जिसकी वैधता एक महीने की होगी। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 4 एमबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान की कीमत 490 रुपये है। 

वहीं 300GB CS112 प्लान की कीमत 590 रुपये है और इसमें भी 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। डाटा खत्म होने के बाद स्पीड 4 एमबीपीएस हो जाएगी। इस प्लान में कुल 300GB डाटा मिलेगा। अब बात आखिरी प्लान की करें तो 400GB डाटा वाले इस प्लान की कीमत 690 रुपये है और इसमें भी आपको 50 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। एक बार फिर से आपको बता दें कि इनमें से किसी भी प्लान में आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 399 रुपये का एक प्रीपेड प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको 80 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में प्रतिदिन 250  मिनट कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में आपको रोज 1 जीबी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान में लोकधुन कंटेंट फ्री मिलेगा और रोज 100 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। प्लान 15 अगस्त से चालू हो जाएगा।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 
यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...