Skip to main content

Call of Duty: Black Ops Cold War गेम 13 नवंबर को होगा लॉन्च, ट्रेलर वीडियो जारी


Call of Duty: Black Ops Cold War को कई टीज़र और ईस्टर एग के जरिए टीज़ करने के बाद आखिरकार आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। डेवलपर्स ने गेम का आधिकारिक ट्रेलर अपने आधिकारिक YouTube कॉल ऑफ ड्यूटी अकाउंट के जरिये साझा किया है और गेम के आधार के साथ-साथ कुछ गेमप्ले फुटेज भी दिखाए गए हैं। गेम 13 नवंबर को रिलीज़ होगा। कॉल ऑफ़ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर कई वर्ज़न के साथ PlayStation स्टोर और Battle.net पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।


Call of Duty: Black Ops Cold War के ट्रेलर में 1968 और 1981 के बीच कुछ वास्तविक जीवन की क्लिप्स और इन-गेम फुटेज को दिखाया गया है। इसमें एक सोवियत एजेंट का नाम परसिअस बताया गया है, जिसने पश्चिमी इंटेलिजेंस में घुसपैठ की है। एजेंट बताता है कि कुछ बड़ा होने वाला है, जो "शीत युद्ध के संतुलन को बदल सकता है।"

कॉल ऑफ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर का ओपन बीटा गेम पहले उन प्लेस्टेशन 4 यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने गेम की डिज़िटल कॉपी को प्री-ऑर्डर किया है। प्री-ऑर्डर करने से प्लेयर्स को कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर और बैटल रोयाल मोड, वारज़ोन में ‘वुड्स' नाम का एक नया ऑपरेटर भी मिलेगा।

Call of Duty: Black Ops Cold War का मल्टीप्लेयर मोड दुनिया भर में 9 सितंबर को सामने आएगा। यह गेम 13 नवंबर को लॉन्च होगा और जैसा कि पहले बताया गया है कि यह प्लेस्टेशन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके तीन एडिशन हैं, जो पूर्व-ऑर्डर किए जा सकते हैं। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 3,999 रुपये, क्रॉस-जनरल बंडल की कीमत 4,749 रुपये और आखिरी अल्टिमेट एडिशन की कीमत 6249 रुपये है। क्रॉस-जनरल बंडल के नाम से पता चलता है कि यह संभवतः आपको PS4 और PlayStation 5 दोनों पर खेलने की अनुमति देगा।

Microsoft Store में कॉल ऑफ ड्यूटी: ब्लैक ऑप्स कोल्ड वॉर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह पीसी के लिए Battle.net पर लिस्टेड है। अल्टिमेट एडिशन  की कीमत 89.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) है, जबकि स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 59.99 डॉलर (लगभग 4,400 रुपये) है।


Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...