Skip to main content

Gionee लंबे समय बाद करेगी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी, Gionee Max होगा 25 अगस्त को लॉन्च


Gionee लंबे समय के बाद भारतीय मार्केट में वापसी करने वाली है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकती है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि Gionee Max कंपनी का ब्रांड न्यू स्मार्टफोन है, जिसे भारत में 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें, तो लॉन्च की जानकारी Flipkart पर ज़ारी टीज़र से सामने आई है। लिस्टिंग से यह इशारा ज़रूर मिलता है कि फोन की सेल फ्लिपकार्ट के ज़रिए होगी और इस स्मार्टफोन की कीमत 6,000 रुपये के आसपास होने का दावा है। इसके अलावा जियोनी मैक्स के बारे में जानकारी सामने आई है कि फोन दमदार बैटरी से लैस होगा, लेकिन असल में बैटरी क्षमता कितनी होगी, फिलहाल इस पर सस्पेंस बनाकर रखा गया है। टीज़र पोस्टर में यह भी खुलासा होता है कि फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएगा।

Gionee Max फ्लिपकार्ट लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 91mobiles के द्वारा दी गई। पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, जियोनी मैक्स में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Gionee का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन भारत में 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत 6,000 रुपये से कम होगी, जिसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। हम उम्मीद कर सकते हैं कि 25 अगस्त से पहले Flipkart लिस्टिंग के द्वारा इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा किया जा सकता है।

गौरतलब है कि जियोनी मैक्स स्मार्टफोन के साथ कंपनी लम्बे वक्त बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन पेश करेगी। कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया आखिरी फोन Gionee F9 Plus था, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 7,690 रुपये थी। इससे पहले जियोनी ने F205 Pro फरवरी 2019 में लॉन्च किया था।

भले ही स्मार्टफोन भारत में लंबे समय से लॉन्च न किए गए हों, लेकिन कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच को भारत में जून महीने में पेश किया था। Gionee ने जून में भारत में अपनी तीन स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जिनका नाम हैं- Gionee Watch 5 (GSW5), Gionee Watch 4 (GSW4), और Gionee Senorita (GSW3)। इसके अलावा मई में जियोनी ने Gionee K6 चीन में लॉन्च किया था।


यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...