Skip to main content

Gionee K3 Pro तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशंस


Gionee K3 Pro कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होने वाला है। जियोनी ने आधिकारिक तौर पर 2018 में दिवालियापन के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन बाद में पिछले साल कंपनी ने कुछ नए फोन और स्मार्टवॉच के साथ मार्केट में वापस एंट्री मारी। इस नए जियोनी के3 प्रो के लॉन्च से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने अभी तक अपने व्यवसाय को पूरी तरह से बंद नहीं किया है। फोन पुराने एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसके पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो बेहद अजीब जगह सेट किया गया है। Gionee K3 Pro वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Gionee K3 Pro price, sale

Gionee K3 Pro की कीमत चीन में 699 चीनी युआन (लगभग 7,500 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इसका एक 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,600 रुपये) है। फोन JD.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे जेड ग्रीन और पर्ल व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं है।
 

Gionee K3 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, जियोनी के3 प्रो डुअल-सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 234 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.53-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन 12एनएम प्रोसेसर पर बने 2 गीगाहर्टज़ MediaTek Helio P60 (MT6771) प्रोसेसर पर काम करता है और 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Gionee K3 Pro में 16-मेगापिक्सल एफ/ 2.0 प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। अन्य दो कैमरों के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। फ्रंट में एक एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है जो बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर सेट है।

फोन में 4,000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस मिलते हैं। जियोनी के3 प्रो के डाइमेंशन 164.3x77.6x9.7 मिलीमीटर और वज़न 205 ग्राम है।

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...