Skip to main content

पूरी दुनिया में Gmail पड़ा ठप, यूजर नहीं भेज पा रहे ईमेल, Youtube में भी आई दिक्कत

 

Google की लोकप्रिय ईमेल सर्विस Gmail का सर्वर डाउन हो गया है और इसकी वजह से यूजर्स कहीं भी मेल नहीं भेज पा रहे हैं। Gmail के डाउन होने की समस्या केवल भारत में ही नहीं दुनियाभर के कई देशों में देखी गई। ​इसकी शिकायत यूजर्स ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए शेयर की और यह भी बताया कि Gmail के साथ ही Google Drive का उपयोग करने में भी परेशानी हो रही है। 

Downdetector ने Gmail के डाउन होने की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि यूजर्स ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया है ​कि वह Gmail में मेल नहीं भेज पा रहे हैं और न ही Google Drive में किसी फाइल को ओपन कर पा रहे हैं। वहीं downdetector का कहना है कि Gmail और Google Drive के साथ ही Youtube के सर्वर में समस्या नोट की गई है जिसकी वजह से वीडियो अपलोड होने में परेशानी आ रही है। हालांकि, Gmail की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इस तकनीकी समस्या को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।




Gmail के ठप होने की समस्या भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान समेत दुनियाभर के कई देशों में देखी गई है। Gmail में लोग किसी भी फाइल को अटैच नहीं कर पा रहे हैं। एक भारतीय यूजर ने ट्विटर पर लिखा है कि Gmail काफी देर से डाउन है और इसमें कोई भी फाइल अटैच नहीं हो पा रही है। वहीं एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा है कि पहली बार मेरा इंटरनेट अनस्टेबल नहीं हुआ लेकिन Gmail...।

हालांकि, Gmail के डाउन की यह पहली खबर नहीं है, बल्कि पिछले दो महीने Gmail दूसरी बार डाउन हुआ है। इससे पहले जब Gmail हुआ था तब यूजर्स को इसे लॉगइन करने में समस्या आ रही थी। लेकिन कंपनी कुछ देर बाद ही इस समस्या को ठीक कर दिया ​था। हालांकि, डाउन होने की मुख्य वजह शेयर नहीं की गई थी। ऐसे में उम्मीद है कि Gmail की टीम इस बार भी जल्द इस समस्या को ठीक कर देगी।



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...