Skip to main content

Google बंद करने जा रहा है ये पॉप्युलर सर्विस, 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये काम

Google ने अपनी पॉप्युलर Google Play Music सर्विस को बंद करने का ऐलान कर दिया है। Google Play Music सर्विस सबसे पहले न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसे देशों में सितंबर से बंद हो रही है। इसके बाद सभी अन्य रीजन में यह सर्विस अक्टूबर माह से बंद कर दी जाएगी। कंपनी की मानें, तो दिसंबर तक इस सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद यूजर Google Play Music के कंटेंट का इस्तेमाल नही कर पाएंगे और न ही इसे ट्रांसफर कर पाएंगे।ऐसे में Google Play Music का इस्तेमाल वाले यूजर 1 अक्टूबर से पहले ऐप पर मौजूद अपने सभी डाटा को सुरक्षित कर लें। Google ने ऐलान किया है कि सितंबर माह के बाद से कंपनी इस सर्विस के लिए कोई पेमेंट स्वीकार नही करेगी। साथ ही यूजर इसका इस्तेमाल Play Store से नही कर पाएंगे। 

Google Play Music के रिप्लेसमेंट के तौर पर Youtube Music होगा उपलब्ध

The Verge की रिपोर्ट्स के मुताबिक Google अब केवल Youtube Music सर्विस को चलाएगा। साथ ही Google की तरफ से Google Play Music के रिप्लेसमेंट के तौर पर Youtube Music की सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि Google की तरफ से कुछ माह पहले ही Google play Music सर्विस शुरू की गई है। कंपनी के मुताबिक Youtube Music का यूजर इंटरफेस इस्तेमाल करना काफी आसान है। यह बिल्कुल Google Music Play की तरह है। अगर आप पहली बार Youtube Music ऐप ओपन करेंगे, तो आपको स्क्रीन पर कई समानताएं दिखेंगी। कंपनी ने हाल ही में Youtube Music में ट्रांसफर टूल ऐड किया है, जो बिल्कुल Google Play Music की तरह है। 

नए डिवाइस में प्री-इंस्टॉल होगा Google Play Music 

Google के मुताबिक उसकी तरफ से पहले ही कई बार Google Play Music को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। कंपनी की मानें, तो जब तक यह सर्विस बंद नही होती है, यूजर इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वही अगर यूजर एंड्राइड 10 बेस्ड कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो उन्हें पहले से ही Google Play Music की जगह Youtube Music ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेगा।   



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...