Skip to main content

बेहतर नींद के लिए Google ने जोड़ा Bedtime फीचर, ऐसे करें अपने फोन में एक्टिव



गूगल ने एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम से चलने वाले स्मार्टफोंस के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. Google ने अपने लगभग सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए Clock app में Bedtime टैब को शामिल कर लिया है. यह फीचर यूज़र्स को बेहतर नींद में मदद करेगा. इसके अलावा यूज़र्स इस फीचर की मदद से रात के समय अपने स्क्रीन टाइम को ट्रैक भी कर सकते है और शांत संगीत के जरिए सो जाने में मदद करता है. बेडटाइम टैब पहले केवल Pixel डिवाइस में ही उपलब्ध होता था, जिसकी मदद से यूज़र्स को याद दिलाया जाता है कि कब उनके सोने का समय हुआ है और एक निश्चित समय के बाद विज़िबल नोटिफिकेशन भी सीमित हो जाती हैं.

यह नया फीचर आपको ब्रेक लेते समय अपने फोन को शांत रखने में मदद करता है, यह आपको सूचनाओं से परेशान नहीं करेगा. आप अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर बेडटाइम मोड को इस तरह से एक्टिव कर सकते हैं.

>> सबसे पहले Digital Wellbeing ऐप को अपडेट करें.
>> उसके बाद सेटिंग्स में Digital Wellbeing पर क्लिक कर Bedtime Mode पर जाएं.
>> इसके बाद आपको एक सेटअप स्क्रीन दिखाई देगी जहां आप सोने और जागने के टाइम को सेट कर सकते हैं.


>> एक बार सेट हो जाने के बाद, आपकी फ़ोन स्क्रीन greyscale को चालू कर देगी.
>> मोड चालू होने के दौरान आपको सूचना पैनल पर एक notification दिखाई देगी.
>> आप किसी भी समय notification का उपयोग करके, कभी भी मोड को बंद कर सकते हैं.

इस सेटिंग को करने से सोने का समय पूरा होने तक सभी notification शांत हो जाएंगे. इसकी ख़ास बात यह है कि कॉल बेडटाइम मोड के माध्यम से आएंगे.

गूगल ने जोड़ा Earthquake Alert
गूगल ने यूजर के लिए Earthquake Alert फीचर भी ऐड किया है. इस फीचर के जरिए अब दुनियाभर के एंड्रॉयड फोन यूजर्स भूकंप का पता लगा पाएंगे. दरअसल इस फीचर के जरिए जब भी यूजर्स 'earthquake near me' सर्च करेंगे, तो उन्हें भूकंप की जानकारी तेजी से मिल जाएगी. यह फीचर एंड्रॉयड 5.0 और उससे ऊपर वाले एंड्रॉयड फोंस पर काम करेगा.



यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...