Skip to main content

Google Chrome कर रहा है 'Kaleidoscope' की टेस्टिंग, अब एक साथ उपलब्ध होंगी स​भी स्ट्रीमिंग सर्विसेज


Google ने हाल ही में लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए अपने जॉब सर्चिंग ऐप Kormo Job का विस्तार किया है। भारतीय यूजर्स Kormo ऐप पर अगल-अलग स्किल्स के आधार पर अपने लिए नौकरी सर्च कर सकेंगे। वहीं अब चर्चा है कि Google Chrome एक नई सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है, जिसे 'Kaleidoscope' नाम से पेश किया जाएगा। 'Kaleidoscope' के जरिए Google Chrome अपने यूजर्स को एक साथ अपने सभी पसंदीदा OTT प्लेटफार्मों से वीडियो स्ट्रीम करने की सुविधा देगा। हालांकि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन इसे Google Chrome के Canary version पर देखा गया है।

Google Chrome नए फीचर की टेस्टिंग Chrome के Canary version पर कर रहा है और kaleidoscope को Chrome के ब्लॉग Chrome Story पर भी देखा गया है। यहां टैगलाइन दी गई है कि 'आपके सभी शो एक ही स्थान पर'। इसके बाद  Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar तीनों सर्विसेज एक साथ लिस्टेड हैं। इस लिस्टिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शुरुआत में केवल यह ओटीटी प्लेटफॉर्म एक साथ लिस्ट होंगे। हालांकि बाद में इस लिस्ट का विस्तार किया जा सकता है।

ब्लॉग में दी गई जानकारी के अनुसार जब आप इन तीनों ओटीटी प्लेटफॉर्म को सिलेक्ट करते हैं तो वहां 'Continue watching across all your devices' मैसेज लिखा हुआ आएगा। लेकिन मैसेज के अलावा पेज बिल्कुल खाली शो हो रहा है। यह इससे संकेत मिलता है कि Google Kaleidoscope इन प्लेटफॉर्म्स को अन्य डिवाइस के साथ सिंग करेगा। हालांकि स्पष्ट तौर पर इसके लॉन्च के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन ब्लॉग में Disney+ Hotstar की मौजूदगी यह जरूर स्पष्ट करती है कि Google Kaleidoscope अन्य देशों के साथ ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Google Kaleidoscope फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है और इसके रोलआउट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। खास बात है कि इस फीचर के आने के बाद उन यूजर्स को काफी सुविधा होगी जो कि Chrome का उपयोग कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए करते हैं। 


 Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.  

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...