Skip to main content

Google के Files App को मिला नया Safe Folder फीचर, 4 अंक वाला पिन रखेगा डेटा सुरक्षित



Google ने अपने Files App डेटा को सुरक्षित रखने के लिए Safe Folder फीचर लॉन्च किया है। यह नया फीचर यूज़र्स को 4 अंक के पिन के साथ अपनी प्राइवेट फाइल्स को लॉक करके रखने में मदद करता है। यूज़र्स अपने किसी भी डॉक्यूमेंट्स, फाइल्स व मीडिया फाइल को फाइल्स ऐप में सेव कर सकते हैं, जिसका एक्सेस वह केवल 4 अंक का पिनकोड डालकर ही कर सकते हैं। गूगल के बीटा फाइल्स के लिए सेफ फोल्डर फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है और आने वाले समय में जल्द ही इसे और भी लोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।  

Google का कहना है कि Safe Folde फीचर आपके जरूरी डॉक्यूमेंट्स, तस्वीरों व ऑडियो फाइल को दूसरों द्वारा एक्सेस करने से रोकता है। जैसे ही आप Files App से दूर जाते हैं, गूगल का यह नया फीचर तुरंत आपकी फाइल को लॉक कर देता है, जिसके बाद कोई दूसरा आपके Files App का एक्सेस नहीं कर सकता। जैसे ही कोई इस ऐप को एक्सेस करने की कोशिश करेगा, यह फीचर उससे चार अंक वाला पिन मांगेगा।

यह सेफ फोल्डर फीचर ब्राउज़र टैब के ‘Collection' सेक्शन के तहत आता है, और आप आसानी से फोल्डर से फाइल को मूव कर सकते हैं। हालांकि, हम गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट Files (v1.0.322488829) में इस फीचर को पाने में असमर्थ रहे। इसके अलावा हमें इसके बाद के वर्ज़न v1.0.323588688 में भी यह फीचर नहीं दिखा, जो कि APK Mirror द्वारा उपलब्ध है। हालांकि, गूगल का कहना है कि आने वाले हफ्तों में इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा, ऐसे में यदि आपको हमारी तरह यह फीचर नहीं दिखा है तो थोड़ा इंतज़ार और कीजिए आने वाले दिनों में यह फीचर आपको जरूर दिखेगा।

आपको बता दें, Android Police की रिपोर्ट की मानें तो सेफ फोल्डर में ट्रांसफर करते ही 'फाइल्स' गैलेरी व फाइल ब्राउज़र्स से गायब हो जाती हैं। ऐसे में यह आपके लिए एक समस्या पैदा कर सकता है, यदि आप अपने फाइल्स ऐप को अनइंस्टॉल करते हैं या फिर ऐप डेटा को क्लियर कर देते हैं, तो आप अपनी फाइल्स का एक्सेस नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वो कहीं और उपलब्ध ही नहीं होंगी।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...