Skip to main content

Google Maps में दोस्तों को फॉलो करना हुआ आसान, कंपनी ने जारी किया नया फीचर



Google Maps आज लोगों के बीच एक लोकप्रिय नेविगेशन सर्विस है और कंपनी इसे आए दिन अधिक बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत अभी तक Google Maps में कई नए व खास फीचर्स शामिल किए जा चुके हैं और इसके इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। वहीं अब कंपनी ने यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए एक और नया फीचर पेश किया है। इस फीचर में दोस्तों को फॉलो करने का विकल्प दिया गया है और साथ ही यूजर्स फॉलो करने वाले दोस्तों की सलाह और अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं। 

इस फीचर को कंपनी ने पिछले साल टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया था, वहीं अब इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने अपने ब्लॉक पेज पर नए फीचर के बारे जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि 'हमने पिछले साल एक फीचर पेश किया था जो कि लोगों को लोकल गाइड का चयन करने की अनुमति देता है और वे Google Maps पर अपने एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। वहीं अब हम इस फीचर को ग्लोबली पेश कर रहे हैं। इसका लाभ दुनियाभर के यूजर्स उठा सकेंगे।'

कंपनी ने जानकारी दी है कि नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों व परिवारजनों को फॉलो करने के साथ ही सार्वजनिक तौर पर फोटो, रिव्यू और एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। जो कि एक अपडेट टैब के तहत हाइलाइट किया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स को प्रोफाइल पर कई टॉपिक्स व फिल्टर्स की भी सुविधा मिलेगी। 

ब्लॉग पर दी गई जानकारी के अनुसार Google Maps के लिए कंपनी ने एक नई सेटिंग तैयार की है और इसमें यूजर्स अपना Google Maps प्रोफाइल मैनेज कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स के पास विकल्प होगा कि वह अपनी प्रोफाइल फोटो, रिव्यू, फोटोज व अन्य को सार्वजनिक करना चाहते हैं या नहीं। इसमें आप किसी यूजर्स को यह अनुमति देने में सक्षम होंगे कि वह आपके प्रोफाइल पर जा सकता है या नहीं। फिर चाहें वह आपको फॉलो ही क्यों न करता हो। यानि यूजर्स के आप अपने प्रोफाइल का पूरा कंट्रोल होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...