Skip to main content

Google Pay यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से करें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट


Google की तरफ से कोरोनावायरस के दौर में Google Pay यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है। अब यूजर कॉन्टैक्ट लेस तरीक से Google Pay के NFC सिस्टम के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। अभी तक Google Pay यूजर्स को ऐप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध नही थी ऐसे में यूजर्स को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।  लेकिन Google Pay के NFC सपोर्ट सिस्टम से कॉन्टैक्टलेस तरीके से डेबिट और क्रेडिट से पेमेंट में आसानी हो जाएगी। 

इन बैंक के पैमेंट में होगी आसानी 

सर्च इंजन Google ने UPI बेस्ड पेमेंट ऑप्शन के अलावा यूजर्स को NFC सिस्टम के जरिए पेमेंट ऑप्शन को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से ऑफिशल जानकारी नहीं दी है। लेकिन Android Police की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।  फीचर अभी केवल Axis Bank, SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को ही सपोर्ट करता है।, जिसे जल्द ही अन्य बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का सपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगा। NFC सिस्मट से पेमेंट के लिए यूजर्स को अपना कार्ड सेटअप करने से पहले वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा कनरा होगा। इस प्रोसेस में बैंक से मिले OTP नंबर को भरना होगा। एक बार कार्ड रजिस्टर होने के बाद गूगल पे ऐप के जरिए NFC इनेबल टर्मिनल का इस्तेमाल कर पेमेंट सर्विस शुरू हो सकती है।


क्या है NFC 

यह एक तरह का वायरलेस डाटा ट्रांसफर प्रासेस है। इसे NFC यानी Near Field Communication के नाम से जाना जाता है। मतलब एक निश्चित दायरे में इस प्रासेस के जरिए कॉन्टैक्टलेस तरीके से पेमेंट समेत तमाम तरह के कार्य किए जा सकते हैं। अक्सर आपने ऑडियो डिवाइस में NFC फीचर्स सपोर्ट के बारे में सुना होगा। यह फीचर लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल समेत अन्य डिवाइस को एक तय दूरी तक कनेक्ट कर सकता है और Apple pay, Android Pay को कॉन्टैक्टलेस कार्ड से पेमेंट को सपोर्ट देता है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...