Skip to main content

भारतीय बाज़ार में नहीं लॉन्च होंगे Google Pixel के ये स्मार्टफोन्स, प्रीमियम है फोन का लुक



गूगल (Google) अपने नए स्मार्टफोन ‘पिक्सल 4A’ (Pixel 4A) को भारतीय बाज़ार में अक्टूबर में पेश करेगी. हालांकि कंपनी अपना 5G टेक्नोलॉजी पर बेस्ड ‘पिक्सल 5’ (Pixel 5) और ‘पिक्सल 4A (5G)’ भारत और सिंगापुर के बाजार में नहीं उतारेगी. पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने अपने ‘पिक्सल 4’ और ‘पिक्सल 4XL’ को भी भारतीय बाजार में पेश नहीं किया था.

गूगल ने एक ब्लॉग में कहा, ‘पिछले साल ‘पिक्सल 3A’ ने लोगों को सस्ती कीमतों पर पिक्सल के अच्छे फीचर इस्तेमाल करने का मौका दिया. इस साल ‘पिक्सल 4A’ से उन्हें शानदार कैमरा और कई अन्य फीचर उपयोग करने का मौका मिलेगा जो समय के साथ उनके फोन को बेहतर बनाएंगे. इसे अक्टूबर में भारत में पेश किया जाएगा.’

फोन की कीमत के बारे में गूगल ने कहा कि वह इसकी घोषणा इसे पेश करने के आसपास करेगी. गूगल ने कहा कि इस साल आने वाले ‘पिक्सल 5’ और ‘पिक्सल 4ए (5जी)’ भारत और सिंगापुर में उपलब्ध नहीं होंगे.

गूगल के ‘पिक्सल 4A’ में 5.8 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रै्गन 730जी मोबाइल प्रोसेसर, 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल मेमोरी है. भारत में 30,000 रुपये से ऊपर कीमत वाले प्रीमियम मोबाइल फोन बाजार में मुख्य तौर पर ऐपल, सैमसंग और वनप्लस का दबदबा है.

ऐसे हैं Google Pixel 4A के फीचर्स
गूगल के इस फोन 5.81 इंच फुल HD+ सपॉर्ट दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1,080X2,340p है. गूगल का यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है. फोन में नया गूगल असिस्टेंट दिया गया है.फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर से लैस है. फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है.

सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है जिसे नहीं बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C, और 3.5mm जैक दिया गया है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...