Skip to main content

Google Search Engine से भी ज्यादा यूनीक फीचर से लैस हैं ये सर्च इंजन


वेब पर कुछ भी सर्च करना हो तो आमतौर पर यूजर की पहली पसंद गूगल सर्च इंजन ही होता है। वैसे, गूगल सर्च इंजन में कोई खराबी नहीं है। मगर यहां वेब पर मौजूद चीजों को ही सर्च किया जा सकता है। आप चाह कर भी यहां अपने कंप्यूटर और क्लाउड अकाउंट के अंदर की फाइलों को सर्च नहीं कर सकते। लेकिन कुछ सर्च इंजन हैं, जो न सिर्फ कंप्यूटर और क्लाउड में मौजूद फाइल्स को सर्च करने में मदद करते हैं, बल्कि ऑनलाइन सर्च का बेहतर रिजल्ट भी मुहैया कराते हैं...

कमांड ई

जिस तरह आप वेब पर मौजूद चीजों की सर्च करने के लिए गूगल आदि सर्च इंजन की मदद लेते हैं, उसी तरह कंप्यूटर और क्लाउड अकाउंट में मौजूद फाइल्स को सर्च करने के लिए कमांड ई को ट्राई कर सकते हैं। यह विंडोज और मैकओएस के साथ कार्य करता है। फिलहाल इसे गूगल सूइट, गिटहब, स्लैक, सेल्सफोर्स, जिरा, जेनडेस्क, हबस्पॉट, असाना, एवरनोट, ड्रॉपबॉक्स, बॉक्स, ट्रेलो आदि के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।


हालांकि सर्च के लिए आपको इसे एक्सेस देना होगा। इसकी मदद से आप तेजी से सभी अकाउंट में मौजूद फाइल्स को सर्च कर सकते हैं। आप जैसे ही कुछ कैरेक्टर्स टाइप करेंगे, आपको सर्च रिजल्ट दिखना शुरू हो जाएगा। यह काफी फास्ट है। सभी डाटा फाइल इंडेक्स आपके कंप्यूटर पर ही एनक्रिप्टेड डेटाबेस में स्टोर होता है, इसलिए प्राइवेसी को लेकर ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप चाहें, तो कमांड ई एप को विंडोज और मैकओएस के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा।

https://getcommande.com

मिलियन शॉर्ट

क्या गूगल सर्च पर आपको हर बार मिलते-जुलते ही सर्च रिजल्ट दिखाई देता है। वैसे, देखा जाए, तो सर्च इंजन बड़े और लोकप्रिय वेबसाइट को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं, लेकिन इनमें छोटी और कम लोकप्रिय साइट कहीं छिपी रह जाती हैं। मिलियन शॉर्ट सर्च इंजन आपको इन्हीं अनदेखी वेबसाइट्स को सर्च करने में मदद कर सकता है। इस सर्च इंजन की खास बात है कि यह टॉप की साइट्स को हटा कर सर्च करने की सुविधा देता है। जब आप कोई कीवर्ड सर्च करते हैं, तो आपके पास विकल्प होता है कि आप टॉप के 100, 1000, 10,000, 1 लाख या एक मिलियन वेबसाइट्स को हटा कर सर्च कर सकते हैं।


इस तरह यह आपको ऐसी सर्च रिजल्ट दिखाएगा, जो आपको संभवतः गूगल या फिर अन्य बड़ी सर्च इंजन पर आसानी से नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, यह सर्च इंजन ई-कॉमर्स और लाइव चैट से जुड़ी वेबसाइट को फिल्टर करने से संबंधित टूल भी मुहैया करता है। अगर आप चाहें, तो यहां पर डेट और लोकेशन के हिसाब से भी सर्च को फिल्टर कर सकते हैं। यह यूनीक सर्च रिजल्ट खोजने का शानदार तरीका हो सकता है। यह उस स्थिति में ज्यादा उपयोगी हो सकता है, जब आप किसी असाइनमेंट के लिए रिसर्च कर रहे हों ।

https://millionshort.com

2लिंगुअल

जब आप गूगल या फिर किसी दूसरे सर्च इंजन पर कुछ सर्च करते हैं, तो आमतौर पर सर्च रिजल्ट केवल एक ही भाषा में होता है। अगर आप अंग्रेजी भाषा में कीवर्ड डालकर सर्च करते हैं, तो उससे जुड़े रिजल्ट्स अंग्रेजी में ही मिलते हैं, न कि हिंदी, स्पेनिश या फिर रशियन भाषा में। मगर इस सर्च इंजन की खासियत है कि यहां पर एक साथ चीजों को दो भाषाओं में सर्च किया जा सकता है।


मान लीजिए अगर आप सर्च के लिए अंग्रेजी से साथ हिंदी भाषा का चयन करते हैं, तो अंग्रेजी में कोई कीवर्ड डालने पर आपको अलग-अलग सेक्शन में अंग्रेजी के साथ हिंदी के भी सर्च रिजल्ट दिखाई देंगे। अगर आप कुछ रीजनल चीजों को खोज रहे हैं, तो यहां पर ऑटोमैटिक क्वैरी ट्रांसलेशन फीचर को ऑन कर सकते हैं। इससे आपको और ज्यादा बेहतर रिजल्ट्स मिलेंगे।

https://www.2lingual.com


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...