Skip to main content

Google ने लॉन्च की धांसू सर्विस, खुद को Search में लाने के लिए बनाएं वर्चुअल Visiting Card


गूगल (Google) ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए खास सर्विस 'People cards' की शुरुआत की है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स गूगल सर्च में आने के लिए खुद को ऐड कर सकते हैं. इस नई सर्विस से आप अपना वर्चुअल विज़िटिंग कार्ड (virtual visiting card) बना सकते हैं, जिससे लोगों को आपको गूगल पर सर्च करने में आसानी होगी. वर्चुअल विज़िटिंग कार्ड के ज़रिए यूज़र गूगल सर्च (google search) में अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और दूसरी जानकारी शेयर कर सकेंगे.

गूगल के सर्च प्रोडक्ट मैनेजर लॉरेन क्लार्क ने कहा, ‘ये सुविधा भारत में उन लोगों के नाम को Search के लिए लॉन्च की जा रही है, जो या तो अकेले काम करते हैं या कोई बिज़नेस चलाते हैं. कंपनी इस सर्विस को फिलहाल सिर्फ मोबाइल यूज़र्स के लिए ही ऑफर कर रही है. इसका मतलब ये हुआ कि आपको अपनी पब्लिक प्रोफाइल बनाने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस से गूगल अकाउंट में लॉगइन करना होगा.



कैसे बनाएं अपना कार्ड?

>>People Card क्रिएट करना बहुत आसान है. शुरू करने से पहले सबसे पहले आपको गूगल अकाउंट में login करना होगा.

>>इसके बाद आपको अपने नाम को Google Search में टाइप करना होगा या फिर ‘Add me to Search’ पर टैप करना होगा. फिर यहां ‘Get Started’ पर टैप करना है.

>> टैप करने के बाद गूगल आपसे आपका फोन नंबर मांगा जाएगा.  नंबर को 6 डिजिट वाले कोड से वेरिफाइ करना होगा जो एंटर किए गए मोबाइल नंबर पर आ जाएगा.

>> इसके बाद गूगल आपको एक फॉर्म देगा. इसमें आपको पब्लिक प्रोफाइल बनाने के लिए जरूरी जानकारियां देनी होंगी. यहां आपको अपने काम, पढ़ाई के अलावा और भी कई डीटेल भरने की सुविधा दी जाती है.

गूगल का कहना है कि इस सर्विस के ज़रिए वह पब्लिक तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी इस सर्विस के ज़रिए ह्यूमन रिव्यू और ऑटोमेटेड तकनीक का इस्तेमाल करके गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट पर भी लगाम लगाने वाली है. People card के गलत इस्तेमाल से बचने के लिए गूगग ने एक अकाउंट के लिए एक ही people card बनाने की सुविधा दी है.



Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.


 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...