Skip to main content

डुअल कैमरा और Helio P22 SoC के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है लो बजट वाला LG K31s, लाइव इमेज हुईं लीक


पिछले हफ्ते साउथ कोरिया की कंपनी LG का एक नया फोन LG K31 गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ था, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थीं। वहीं, अब एलजी के एक और फोन की जानकरी सामने आई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह LG K31s फोन होगा। दरअसल, नए डिवाइस को FCC सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि यह फोन LG K31s होगा। FCC सर्टिफिकेशन पर फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है।

FCC सर्टिफिकेशन्स को Mysmartprice ने सबसे पहले स्पॉट किया है। सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी के अनुसार LG K31s (मॉडल नंबर LG LM-K310lM) की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सर्टिफिकेशन के अनुसार फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल वर्टिकल शेप में टॉप-लेफ्ट पर प्लेस होगा। डुअल कैमरा के साथ ही एलईडी फ्लैश भी होगी। इसके अलावा फोन में पावर बटन और वॉल्यूम अप और डाउन बटन राइट साइड में मौजूद होंगे। इतनी ही नहीं फोन के बॉटम में 3.5mm हेडफोन जैक और स्टेंडर्ड माइक्रो यूएसबी पोर्ट व स्पीकर ग्रिल दी जाएगी। इसे भी




इसके अलावा LG K31s में मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर हो सकता है, जिसके साथ 3जीबी की रैम और 32जीबी की स्टोरेज होगी। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन में स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन होगा या नहीं। इसके अलावा अगर बात करें बैटरी की तो इसमें पावर बैकअप के लिए 3,900mAh की बैटरी दी जाएगी। फिलहाल के लिए एलजी के31एस के बारे में सिर्फ इतनी ही जानकारी सामने आई है।

LG K31

एलजी के31 की गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें तो यहां फोन के एंडरॉयड 10 ओएस से लैस बताया गया है। फोन में 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई है जिसके साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिए जाने की पुष्टि इस लिस्टिंग में हुई है। बता दें कि यह चिपसेट लो एंड डिवाईस के देखने को मिलता है। 

LG K31 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। बहरहाल उम्मीद की जा सकती है कि एलजी अपने फोन को एक से अधिक वेरिएंट में लॉन्च करेगी। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां एलजी के31 को 826 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में LG K31 को 3822 स्कोर मिला है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...