Skip to main content

अब IIT दिल्ली करेगा रोबोटिक्स के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब का सेटअप


भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) ने IIT दिल्ली को अंतर्विषयक साइबर फिजिकल सिस्टम्स (NM-ICPS) के तहत 170 करोड़ रुपये सेंशन किए हैं। इसकी मदद से IIT दिल्ली अब कोबोटिक्स पर एक टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब स्थापित करेगा। आईआईटी दिल्ली में Cobotics पर प्रौद्योगिकी नवाचार हब (IHFC) के रूप में जाना जाता है। बता दें कि IIT दिल्ली में इस पहल के तहत जिन चार वर्टिकल को कवर किया जाएगा उसमें मेडिकल रोबोटिक्स, कृषि और एग्रीकल्चर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट, डिफेंस, और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग शामिल हैं। 

IIT दिल्ली के 50 से अधिक फैकल्टी मेंबर्स के अलावा भारत और विदेशों में जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य कंपनियों के 50 अन्य फैकल्टीज पहले से ही कोबोटिक्स (IHFC) के लिए I-Hub Foundation के साथ प्रतिबद्ध हैं। IIT दिल्ली के निदेश प्रोफेसर वी. रामगोपाल राव का कहना है कि 'I-Hub Foundation न केवल सहयोगात्मक रोबोटिक्स यानी कोबोटिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान करेगा, बल्कि मानवता के लाभ के लिए उत्पादों में नियमित रूप से परिणामों का अनुवाद करेगा।'

IIT दिल्ली रोबोटिक्स के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब का सेटअप करेगा और मुख्य तौर पर उन तकनीकों पर फोकस किया जाएगा, जिसमें रोबोट को इंसानों के साथ मिलकर काम करने में सक्षमता मिले। साधारण शब्दों में कहें तो नई तकनीक की मदद से मानव और रोबोट एक साथ मिलकर काम कर सकेंगे। यह ऐसी जगहों पर बेहतर काम करेगा जहां रोबोटों की सटीकता और मानव वातावरण में काम करने की क्षमता के साथ मानव बुद्धि का लाभ अधिकतम हो सके जहाँ मानव काम नहीं कर सकता है।

इस इनोवेशन का मुख्य फोकस उन तकनीकों पर किया जाएगा जहां मानव बुद्धि के लाभों को बेहतर करने के लिए रोबोट मनुष्यों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं। 21वीं सदी संवेदन, कंप्यूटिंग, एल्गोरिथ्म अनुसंधान और विकास में अभूतपूर्व उन्नति का युग रहा है। अब अप्रत्यक्ष रूप से रोबोटिक्स अनुसंधान में वृद्धि और वास्तविक दुनिया में इसके अनुकूलन की शुरुआत की गई है। दुनिया में अभी से कई जगहों पर मनुष्य से अधिक रोबोट का उपयोग किया जा रहा है। खास बात है COVID-19 संकट में यह रोबोट के जरिए काम करने की प्रवृत्ति को काफी बढ़ावा भी मिला है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.   

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...