Skip to main content

एप्पल ने चीन की गेमिंग इंडस्ट्री पर की बड़ी कार्रवाई, iOS स्टोर से हटाए 30 हजार ऐप्स



एप्पल (Apple Inc.) ने शनिवार को चाइनीज ऐप स्टोर (iOS Store in China) से करीब 29,800 से ज्यादा ऐप्स को हटा दिया है, जिसमें से 26 हजार से ज्यादा ऐप्स गेमिंग के हैं. चीन की एक रिसर्च फर्म Qimai ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है. एप्पल ने यह कार्रवाई चीनी अथॉरिटी द्वारा बिना लाइसेंस प्राप्त किए गए ऐप्स को लेकर किया है. हालांकि, इस मामले पर अभी तक एप्पल की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है. इसी साल फरवरी में एप्पल ने पब्लिशर्स को जून तक की डेडलाइन दी थी कि वो स्थानीय सरकार से जारी लाइसेंस नंबर के बारे में जानकारी दें ताकि यूजर्स को मेक इन-ऐप खरीदारी (In-App Purchase) की सुविधा मिल सके. चीन के एन्ड्रॉयड ऐप स्टोर (Android App Store) बहुत पहले से ही इन रेग्युलेशन का पालन करता है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि आखिर क्यों इस साल ही एप्पल इस अनुपालन के लिए सख्त हुआ है.

पिछले महीने भी हटाए गए थे ढाई हजार ऐप्स
जुलाई के पहले सप्ताह में इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने 2,500 से ज्यादा टाइटल्स को अपने ऐप स्टोर से ह​टा लिया था. इन ऐप्स की लिस्ट में Zynga और Supercell जैसे डेवलपर्स के गेमिंग ऐप्स भी शामिल थे. इस दौरान रिसर्च फर्म सेंसर टावर ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी थी.

गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर सख्त चीनी सरकार
चीन की सरकार एक लंबे समय से अपने यहां गेमिंग इंडस्ट्रीज (Gaming Industry in China) पर सख्त नियामों को लागू करने पर जोर देती रही है ताकि सेंसिटिव जानकारी व कॉन्टेन्ट पर लगाम लगाई जा सके. जो ​गेमिंग ऐप्स इन-ऐप की खरीदारी की सुविधा देते हैं, उनकी अप्रुवल प्रोसेस बेहद जटिल है. यही कारण है कि चीन के गेमिंग ऐप डेवलपर्स के लिए समस्या खड़ी हो गई है. बता दें कि चीन में दुनिया की सबसे बड़े गेम डेवलपर्स की इंडस्ट्री मौजूद हैं.

छोटे और मध्यम स्तर के डेवलपर्स के लिए समस्या
एप्पल चाइना के मार्केटिंग मैनेजर के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में लिखा गया है कि इस कार्रवाई से छोटे और मध्यम स्तर के डेवलपर्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. उनकी कमाई कम होगी. लेकिन अब बिजनेस लाइसेंस प्राप्त करने की जटिलताओं से चीन में iOS गेम इंडस्ट्री को भी नुकसान हो रहा है.

ऐप्पल ने दी थी 30 जून तक की डेडलाइन
Qimai की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2020 में एप्पल ने अपने ऐप स्टोर के बैक स्टेज रिव्यू पेज पर एक मैसेज अपडेट किया था. इस मैसे​ज में बताया गया था कि चीन के कानून के तहत इन ऐप्स को 'जनरल ए​डमिनिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस एंड पब्लिशिंग हाउस' से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है. इसी को ध्यान में रखते हुए आप 30 जून 2020 तक इस लाइसेंस को उपलब्ध कराएं. मेनलैंड चाइना में मौजूदा सभी ऐप्स का अप्रुवल नंबर अनिवार्य है.


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...