Skip to main content

इंडिया में बनने शुरू हुए सस्ते ‘मेड इन इंडिया’ iPhone, कीमत होगी कम


Apple ने भारत में iPhone SE (2020) को असेंबल करना शुरू कर दिया है। देश में इस नए iPhone मॉडल को लगभग चार महीने पहले लॉन्च किया गया था। iPhone 8 की तरह डिजाइन पर पेश किए गए इस डिवाइस में कंपनी ने एक दम नए फीचर्स दिए हैं जो कि आईफोन 11 में देखने को मिलते हैं। इंडिया में फिलहाल आईफोन SE 2020 की कीमत 42,500 रुपए है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जब ‘मेड इन इंडिया’ आईफोन एसई 2020 की सेल की जाएगी तो इसकी कीमत काफी कम होगी। हालांकि, कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, जल्द ही कंपनी ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर और ऑनलाइन चैनल पर ‘मेड इन इंडिया’ आईफोन एसई 2020 को बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।

टेक वेबसाइट Gadgets 360 के ईमेल का रिप्लाई करते हुए कंपनी ने कहा कि iPhone SE हमारा सबसे लोकप्रिय, हमारे सबसे सस्ती कीमत पर और हमारे सबसे शक्तिशाली चिप के साथ आता है। वहीं, हम इसे अपने स्थानीय ग्राहकों के लिए भारत में बनाने के लिए उत्साहित हैं। हालांकि, Apple ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि वह भारत में स्थानीय रूप से निर्मित iPhone SE (2020) यूनिट्स की बिक्री कब शुरू करेगा।


iPhone SE (2020) भारत में स्थानीय रूप से निर्मित सीरीज में छठा iPhone होगा। इससे पहले पुराने iPhone SE, iPhone 6S, iPhone 7 और iPhone XR शामिल हैं। Apple ने जुलाई में ही iPhone 11 का स्थानीय उत्पादन शुरू कर दिया था और हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो 2021 के मध्य में देश में iPhone 12 का उत्पादन शुरू किया जा सकता है।

iPhone SE 2020 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 4.7-इंच के रेटिना एचडी डिस्प्ले दी गई है जो कि टच आईडी के साथ आती है। वहीं, कंपनी ने इसमें A13 बायॉनिक चिपसेट दिया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Apple iPhone SE 2020 सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी ट्रू टोन फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आईफोन एसई 2020 एफ/2.2 अपर्चर वाला 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।


Apple iPhone SE 2020 को कंपनी ने आईपी67 रेटिंग के साथ पेश किया है जो इसे धूल व पानी से बचाता है। फोन की बैटरी 18वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके लेकर कंपनी का दावा है कि इस फोन को 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं खास बात कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।



Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...