Skip to main content

iQoo 5 सीरीज़ को इस महीने लॉन्च किए जाने का दावा



iQoo 5 स्मार्टफोन सीरीज़ इस महीने लॉन्च की जा सकती है, जिसकी जानकारी जाने-माने टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर दी है। टिप्सटर के दावे से लग रहा है कि कंपनी iQoo 4 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च न करके सीधे आइकू 5 लाने की तैयारी कर रही है। बता दें, कंपनी ने iQoo 3 सीरीज़ भारत में पिछले साल लॉन्च की थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि कंपनी आइकू 4 से पर्दा उठाएगी। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट प्रतीत होता है कि कंपनी द्वारा आइकू 4 को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है। फिलहाल, आइकू की आगामी सीरीज़ को लेकर कंपनी द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, तो ऐसे में लॉन्च की खबर को केवल मनोरंजन के तौर पर जान लेना चाहिए।

Digital Chat Station (अनुवादित) टिप्सटर के द्वारा साझा किए पोस्ट में साधारण तौर पर खुलासा किया गया है कि  iQoo 5 सीरीज़ इस महीने लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में टिप्सटर के इस पोस्ट से दो संकेत प्राप्त होते हैं। पहला ये कि iQoo कंपनी iQoo 4 सीरीज़ को स्किप करने की योजना बना रही है, जो कि कोई हैरान करने वाली बात नहीं है। दूसरा संकेत यह कि आइकू 5 सीरीज़ के तहत एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। संभावना तो यह भी है कि यह नई सीरीज़ पहले चीनी में लॉन्च की जा सकती है और उसके बाद इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज़ होने के नाते, हम आइकू 5 सीरीज़ में लेटेस्ट हार्डवेयर की उम्मीद कर सकते हैं। संभावना है कि यह स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस हो और इसमें हाल ही में पेश की गई 120 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया हो। इसके अलावा इसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

याद दिला दें, आइकू ने 120 वाट अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश करते हुए कहा था कि यह 4,000 एमएएच बैटरी को 15 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखती है। तब खबरें आई थी कि इस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हो सकता।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...