Skip to main content

Jio यूजर इन प्लांस पर मुफ्त में देख पाएंगे IPL 2020 लाइव



जैसा कि मालूम है आईपीएल के लाइव स्ट्रीम का अधिकार भारत में सिर्फ हॉट स्टार के पास है। हाल में खबर आई थी कि Disney+ Hotstar ने भारत में सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं से अपने करार को खत्म कर दिया है और Jio व Airtel सहित किसी भी नेटवर्क सर्विस पर IPL 2020 को लाइव नहीं देखा जा सकेगा। परंतु 91मोबाइल्स के पास जानकारी है कि अनुबंध तो खत्म हुआ है लेकिन अब ​भी जियो यूजर्स को कुछ प्लान में IPL 2020 लाइव सर्विस मुफ्त में मिलेगी। Jio मोबाइल यूजर्स 401 रुपये और 2,599 रुपये के पैक में आईपीएल 2020 लाइव सर्विस को मुफ्त में स्ट्रीम कर पाएंगे। वहीं जियो के ब्रॉडबैंड यूजर इस सर्विस का लाभ 849 रुपये वाले सिल्वर प्लान या इससे उपर के रिचार्ज पर पा सकेंगे। हमें यह जानकारी इंडस्ट्री सोर्स के माध्यम से मिली है।

आपको बता दूं कि जियो का 401 प्लान 28 दिनों के लिए वैध होता है और इसमें 90 जीबी का डाटा मिलता है। जियो के इस प्लान में ​Disney+ Hotstar स्टार की वीआईपी सर्विस एक साल के लिए मुफ्त में दी जा रही है और उसी के तहत आप आईपीएल 2020 को लाइव जियो फोन पर लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे। ये सर्विसेज़ नई नहीं हैं लेकिन इन पर अनुबंध बरकरार है।

जहां तक जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर की बात है तो इसके तहत कंपनी के 849 रुपये वाले सिल्वर प्लान के अलावा गोल्ड 1,299, डायमंड 2,499, प्लेटिनम 3,999 और टाइटेनियम 8,499 प्लान में भी Disney+ Hotstar स्टार की सर्विस मुफ्त दी जा रही है और जियो फाइबर यूजर अपने टीवी पर आईपीएल 2020 को लाइव स्ट्रीम कर पाएंगे।

 

गौरतलब है कि पिछले साल तक Hotstar का भारत में जियो और एयरटेल सहित दूसरे नेटवर्क सर्विस प्रदाताओं के साथ विशेष अनुबंध था जिसमें जियो नेटवर्क पर किसी भी डाटा प्लान पर JioTV के माध्यम से आईपीएल को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता था। हालांकि जियो टीवी भी पहले हॉट स्टार को इंस्टॉल करता था लेकिन इसके लिए अलग से किसी प्लान की जरूरत नहीं होती थी। जियो ने आईपीएल के नाम पर 251 का प्लान तो पेश किया था लेकिन उसमें सिर्फ डाटा दिया जाता था न कि कोई अतिरिक्त आईपीएल सर्विस।

वहीं जहां तक Disney+ Hotstar स्टार की बात है तो भारत में वीआईपी सर्विस के साथ ही क्रिकेट लाइव स्ट्रीम की सर्विस उपलब्ध है। कंपनी के पास 299 रुपये और 399 मासिक प्लान है इसके अलावा 1,499 का वार्षिक प्लान है और इसी पर ​आईपीएल को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। 

रिलायंस जियो के 401 रुपये का प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और इसमें डेली के हिसाब से 3 जीबी ​डाटा दिया जाता है। इसके अलावा कंपनी 6 जीबी अतिरिक्त डाटा प्रदान करती है। प्लान के तहत आपको जियो टू जियो कॉलिंग मुफ्त मिलती है जबकि जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट की कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा जियो सावन, जियो टीवी, जियो सिनेमा और डिज़नी+हॉट स्टार और ज़ी3 जैसी सेवाएं मुफ्त है।

Jio 2,599 प्लान
जियो के 2,599 रुपये वाले प्लान की वैधता 365 दिनों अर्थात साल भर के लिए है। इस प्लान में डेली 2 जीबी डाटा मिलता है और अतिरिक्त 10जीबी डाटा मुफ्त दिया जाता है। इस प्लान में भी जियो टू जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं जियो से दूसरे नेटवर्क के लिए 12,000 मिनट दिया जाता है। जियो की अन्य सर्विस की तरह इसमें भी जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो सावन जैसी सर्विसेज मिलती हैं इसके साथ ही Disney+ Hotstar भी दिया जाता है।

Jio Fiber 849 सिल्वर प्लान

जियो फाइबर के Silver Plan का शुल्क 849 रुपये मासिक है और यह 30 दिनों की वैलिडिट के साथ आता है। Jio Fiber Silver Plan में यूजर्स 100 एमबीपीएस की स्पीड से 200GB डाटा मिलती है। इसके अलावा कंपनी 200GB अतिरिक्त डाटा देती है। प्लान में Disney+ Hotstar के साथ ही जी5, वूट, अल्ट बालाजी और शेमारू सहित कइ ओटीटी सर्विस मुफ्त दी जा रही है।

IPL 2020

आईपीएल 2020 का आयोजन इस बार यूएई में 19 सितंबर से किया जा रहा है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट 53 दिनों के लिए चलेगा और 10 नवंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। इसमें हर रोज लगभग दो मैचेज खेले जाएंगे जिसमें दोपहर का मैच भारतीय समय अनुसार 3:30 में शुरू होगा जबकि शाम का मैच 7:30 से शुरू होगा।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें 

यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें. 

Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...