Skip to main content

Jio के नाम पर हो रही है ठगी, Reliance ने जारी की यह बड़ी चेतावनी


Reliance ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि कंपनी भारत में रिटेल क्षेत्र में अपनी सर्विसेज देने के लिए Jio Mart की शुरूआत करेगी, जिसके तहत लोकल दुकानदार ऑनलाईन तरीके से अपना सामान बेच पाएंगे। जियोमार्ट को देश के कुछ ईलाकों में लागू भी कर दिया गया है जहां किराना स्टोर और दुकानदारों से डिजीटल सामान खरीदा जा सकता है और पेमेंट की जा सकती है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि जियो की इस पहल का कुछ लोग गलत फायदा भी उठा रहे हैं तथा Jio Mart के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।

Jio Mart के नाम पर हो रही इस ठगी की भनक कंपनी को लग चुकी है और इस ऐवज़ में कड़े कदम उठाते हुए रिलायंस ने साफ कर दिया है कि जो कोई भी व्यक्ति रिलायंस जियो या जियो मार्ट के नाम पर लोगों से फ्रॉड कर रहा है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे लोगों को सीधे जेल में भेज दिया जाएगा। आम जनता और जियो यूजर्स के सामने भी रिलायंस ने अपील रखी है कि ऐसे फ्रॉड लोगों से सावधान रहें। नोटिस जारी करते हुए कंपनी ने नकली जियो मार्ट बनी वेबसाइट्स की लिस्ट भी जारी की है।


1. jmartfranchise.in

2. jiodealership.com 7

3. jiomartfranchises.com

4. jiomartshop.info

5. jiomartreliance.com

6. jiomartfranchiseonline.com

7. jiomartsfranchises.online

8. jiomart-franchise.com

9. jiomartindia.in.net

10. jiomartfranchise.co

उपरी लिखी वेबसाइट्स के नाम स्वंय Reliance ने शेयर किए हैं और बताया है कि इनमें से कोई भी वेबसाइट कंपनी की नहीं हैं। ये सभी नकली और फ्रॉड वेबसाइट्स हैं तथा कंपनी ने जनता को इनका यूज़ न करने की सलाह दी है। वेबसाइट्स के अलावा रिलायंस ने चेतावनी जारी की है कि कंपनी फिलहाल जियो मार्ट के लिए किसी तरह के नए डीलर्स को नहीं चुन रही है और न ही किसी तरह की फ्रैंचाइजी दे रही है। ऐसे में जो भी व्यक्ति जियो के नाम पर लोगों को Jio Mart से जोड़ने की बात कहता है तो उसपर यकिन न किया जाए। साथ ही रिलायंस ने जियोमार्ट से जुड़ने के लिए कोई भी रकम न देने की बात पर भी जोर दिया है।

ये है आगे का प्लान

बता दें कि कुछ समय पहले दिग्गज़ कंपनी Facebook ने Reliance Jio में निवेश करते हुए कंपनी के 9.9 प्रतिशत शेयर्स को खरीदा था। इसके लिए फेसबुक ने 43,574 करोड़ रुपये की रकम अदा की थी। इस बड़ी डील के बाद चर्चा तेज हुई थी कि आने वाले समय में जियो मार्ट को फेसबुक द्वारा अधिकृत WhatsApp पर भी लाईव किया जा सकता है जिसके बाद व्हाट्सऐप के जरिये ही ग्राहक और दुकानदार लेन-देन कर पाएंगे। वहीं आने वाले दिनों में व्हाट्सऐप के जरिये पेमेंट करने का फीचर भी इंडिया में लाईव हो सकता है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.    


Comments

Popular posts from this blog

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...

Flipkart Big Billion Days sale 16 अक्टूबर से Samsung, Oppo, Realme सहित किस फोन पर मिल रही कितनी छूट

  Flipkart Big Billion Days Sale के तहत सेल की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी. इसमें SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी रूपये की छूट मिलेगी. Flipkart Plus इस्तेमाल करने वाले सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से ही एक्सेस मिल जाएगा. आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज की सेल 21 अक्टूबर को खत्म होगी. बिग बिलियन डेज सेल में खरीददारों को कपड़ों, स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पर ऑफ़र और डिस्काउंट मिलेगा. फ्लिपकार्ट के साथ ही अमेजोन पर भी इसी दिन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल होगी. इसके प्राइम सदस्यों को एक दिन पहले ही सेल एक्सेस करने का मौका मिलेगा. यानी 17 से सेल शुरू होगी लेकिन प्राइम मेम्बर एक दिन पहले एक्सेस कर पाएंगे. आपको बताते हैं कि इस सेल में टॉप डील्स कौन सी है. >> 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Poco M2 की कीमत 10499 रूपये होगी. >> Poco M2 और Poco M2 Pro स्मार्टफोन 4000 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे। इन दोनों फोन्स को क्रमशः 10,499 रुपये और 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. >> Realme C11 6499 रूपये में आएगा. >> Realme Narzo 20 Pro और Realme N...