Skip to main content

LG Q92 के सभी स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक


LG Q92 के स्पेसिफिकेशन कथित तौर पर ट्विटर पर एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं। नए स्पेसिफिकेशन पहल लीक हो चुके स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि करते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन के अलावा, लीक से हैंडसेट के डिज़ाइन और रंग विकल्पों का भी पता चलता है। नया लीक पिछले लीक की पुष्टि करता है, जिसमें स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और होल-पंच डिस्प्ले के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। फोन को Google Play कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी साइटों पर भी देखा जा चुका है, जिससे इसमें 6 जीबी रैम शामिल होने की बात सामने आई थी।

Gizmochina द्वारा एक @yabhishekhd यूज़रनेम के ट्विटर हैंडल के ट्वीट को देखा गया है, जिसमें आगामी LG Q92 के स्पेसिफिकेशन को लीक किया गया है। इतना ही नहीं, ट्वीट से फोन के डिज़ाइन और रंग विकल्पों की जानकारी भी मिलती है। ट्वीट के अनुसार, एलजी क्यू92 में स्क्रीन के सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। ऊपर और नीचे की तरफ मोटी बेज़ल्स देखने को मिलती है और दोनों किनारों पर तुलनात्मक रूप से थोड़ी पतली बेज़ल्स दी गई हैं। पीछे की तरह क्वाड कैमरा सेटअप दिखाई देता है। एक एलईडी फ्लैश भी है और साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन पर सेट किया गया है।

जैसा कि हमने बताया कि फोन पहले गीकबेंच, गूगल प्ले कॉन्सोल और ब्लूटूथ एसआईजी साइटों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर देखा जा चुका है। इससे इस फोन के जल्द लॉन्च होने का इशारा मिलता है।
 

LG Q92 specifications (reported)

LG Q92 को 6.7-इंच फुल-एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने के लिए कहा गया है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि फोन एलजी पे और 4,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए, LG Q92 में शामिल क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। सामने की तरफ एक 32-मेगापिक्सल का सेंसर होगा, जो होल-पंच कटआउट में सेट होगा। सॉफ्टवेयर के लिए कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन उम्मीद है कि यह Android 10 पर काम करेगा।

LG Q92 को सिरेमिक व्हाइट, मिरर टाइटेनियम और मिरर रेड रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। इसके अलावा लीक का दावा है कि कि हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे जो एआई साउंड की सुविधा देते हैं। फोन का वज़न 193 ग्राम और डाइमेंशन 166.54 x 77.3 x 8.49 मिलीमीटर बताया गया है।



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...