Skip to main content

Mi TV यूज़र्स Disney+ Hotstar पर रिलीज़ से 2 घंटे पहले देख सकेंगे बॉलीवुड फिल्में



Xiaomi ने शुक्रवार Disney+ Hotstar के साथ अपनी पार्टनशिप की घोषणा की और इसी के साथ ऐलान किया कि Mi TV ग्राहक डिज़नी+ हॉटस्टार पर बॉलीवुड फिल्म रिलीज़ से पहले ही देख सकेंगे। कंपनी इस नए सर्विस की शुरुआत 6 बॉलीवुड फिल्मों से की है, जिसकी शुरुआत 'लूटकेस' से होगी। कुणाल खेमू स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लूटकेस' डिज़नी+ हॉटस्टार पर आज 31 जुलाई को शाम 7.30 बजे रिलीज़ की जाएगी। हालांकि, इस नई सुविधा के साथ मी टीवी यूज़र्स को स्पेशल अनुभव मिलने वाला है, दरअसल मी टीवी यूज़र्स के लिए इस फिल्म को शाम 5.30 बजे ही रिलीज़ कर दिया जाएगा, इस तरह से उन्हें खासतौर पर Early Access प्रदान किया जाएगा।

Multiplex बैनर के तले Disney+ Hotstar पर रिलीज़ होने वाली अन्य बॉलीवुड फिल्मों का भी Early Access मी टीवी यूज़र्स को मिलने वाला है, जिसका ऐलान कंपनी ने कर दिया है। इसका मतलब यह है कि Mi TV यूज़र्स को OTT प्लेटफॉर्म के जरिए रिलीज़ होने वाली.. लक्ष्मी बॉम्ब, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, सड़क 2 जैसी अन्य फिल्में भी प्राथमिक तौर पर देखने को मिलेगी। इन सभी फिल्मों को मी टीवी के होम स्क्रीन के पैचवॉल पर फीचर किया जाएगा, ताकि यूज़र्स आसानी से फिल्मों का आनंद उठा सके वो भी ऑफिशियल रिलीज़ से पहले।

Mi TV के Category Lead in India ईश्वर नीलकांतन ने Gadgets 360 को वीडियो कॉल के जरिए बताया कि लेटेस्ट डेवलपमेंट का उद्देश्य यूज़र्स को 'फर्स्ट डे फर्स्ट सो' जैसा अनुभव प्रदान करना है, जो कि उन्हेंन कोरोना वायरस संकट से पहले मिल रहा है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि शुरुआती 6 फिल्मों के बाद अन्य फिल्मों के साथ इस सुविधा को आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। यह भी साफ नहीं है कि कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद शाओमी इस नई सुविधा को आगे ज़ारी रखेगी या नहीं, कोरोना वायरस संकट खत्म होने के बाद थिएटर्स लॉकडाउन खत्म हो जाएगा जिसके बाद प्रोडक्शन हाउस रिलीज़ के लिए थिएटर्स का ही रूख करेंगे।

गौरतलब है कि डिज़नी+ हॉटस्टार ने कोरोना वायरस संकट के दौरान यूज़र्स के लिए घर में ही थिएटर सुविधा प्रदान की है, जिसमें बॉलीवुड की आगामी 7 बड़ी फिल्मों को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है, जिसकी शुरुआत सुशांत सिंह राजपूत की दिल बेचारा से हुई। यह फिल्म 24 जुलाई को डिज़नी+ हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई थी। इसके बाद आज दूसरी फिल्म लूटकेस रिलीज़ की जाएगी। वहीं आने वाले हफ्तों में अक्षय कुमार की लक्ष्बी बॉम्ब, आलिया भट्ट की सड़क 2 जैसी अन्य फिल्मों को यहां रिलीज़ किया जाएगा। डिज़नी+ हॉटस्टार की तरह Amazon Prime Video और Netflix भी अपने प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड फिल्मे रिलीज़ कर रहे हैं।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...