Skip to main content

Microsoft Surface Duo डुअल-स्क्रीन फोन 10 सिंतबर को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन


Microsoft Surface Duo, कंपनी का पहला ड्यूल-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, जिसे ऑनलाइन टीज़ किए जाने के 10 महीने बाद आखिरकार 10 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। रिलीज़ की तारीख मिलने के साथ-साथ, रेडमॉन्ड कंपनी के फोन की आधिकारिक कीमत भी सामने आ गई है। पिछले साल अक्टूबर में सर्फेस डुओ के साथ ही Surface Neo डुअल स्क्रीन टैबलेट, Surface Laptop 3, Surface Pro 7 और Surface Pro X को भी पेश किया गया था। यह 360-डिग्री हिंज के साथ आता है और इसमें दो अलग-अलग ओलेड डिस्प्ले हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने नए फॉर्म-फैक्टर के लिए डेवलपर्स को ऐप्स को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए एक अलग सरफेस डुओ एसडीके भी दिया है।
 

Microsoft Surface Duo price, availability

एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए पता चला है कि Microsoft Surface Duo की कीमत 1,399 डॉलर (लगभग 1,04,600 रुपये) होगी। यह डिवाइस 10 सितंबर से अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस बीच, The Verge ने बताया है कि सर्फेस डुओ के लिए प्री-ऑर्डर AT&T, बेस्ट बाय और माइक्रोसॉफ्ट के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बुधवार से शुरू हो चुके हैं।

Surface Duo के ग्लोबल लॉन्च के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
 

Microsoft Surface Duo specifications, features

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस डुओ में 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दो 5.6 इंच के ओलेड (1,350x1,800 पिक्सल) डिस्प्ले दिए हैं, जो एक साथ जुड़ कर 2,700 x 1,800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 8.1 इंच का PixelSense फ्यूजऩ डिस्प्ले बन जाता है। डिवाइस में फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 11-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है।

Microsoft Surface Duo में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट मिलता है, जो 6 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ है। दो बैटरी भी हैं, जिनकी कुल क्षमता 3,577mAh है।

सरफेस डुओ 5जी सपोर्ट के साथ नहीं आएगा। इसके बजाय, इसमें 4जी एलटीई होगा। आप वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सहित अन्य सामान्य कनेक्टिविटी विकल्पों की भी उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक स्टाइलस पेन भी बनाया गया है।

Microsoft Surface Duo को माइक्रोसॉफ्ट के इन-हाउस यूनिफाइड एक्स्टेंसिबल फर्मवेयर इंटरफेस (यूईएफआई) के आधार पर एंटरप्राइज़-स्तरीय सुरक्षा के साथ आने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन को विंडोज़ वर्चुअल डेस्कटॉप का उपयोग करके क्लाउड में एक फुल विंडोज़ 10 अनुभव से भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, Microsoft अपने BYOD सपोर्ट के साथ एंटरप्राइज़ ग्राहकों को भी टार्गेट करने की योजना बना रही है।



 

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...