Skip to main content

Month End Mobile Fest में कई स्मार्टफोन पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट


ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने 'Month End Mobile Fest' का आयोजन किया है। आज यानि 29 अगस्त से शुरू हुई ये सेल 31 अगस्त तक चलेगी और इस सेल में कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर प्राप्त किया जा सकता है। दो दिनों तक चलने वाली इस सेल में यूजर्स को प्रीमियम सेगमेंट से लेकर लो बजट तक के सभी स्मार्टफोन ऑफर में मिलेंगे। इतना ही नहीं यहां आपको अप​कमिंग सेल की भी जानकारी मिलेगी। जिसमें बताया गया है कि कौन सा डिवाइस किस दिन फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स व डिस्काउंट के बारे में डिटेल से। 

सेल में मिलने वाले ऑफर्स

Month End Mobile Fest में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें यूजर्स एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठाकर नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। साथ ही 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ भी दिया जाएगा। लेकिन यह ऑफर केवल चुनिंदा डिवाइसेज पर ही उपलब्ध होगा। इसके लिए आपको अपना पसंदीदा स्मार्टफोन सिलेक्ट करके चेक करना होगा कि उस यह ऑफर उपलब्ध है या नहीं। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स इस सेल में भी उपलब्ध होंगे। यानि कस्टमर्स Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। जबकि RuPay डेबिट कार्ड पर 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं यूपीआई से फर्स्ट ट्रांजेक्शन पर 30 रुपये का ऑफ उपलब्ध है।

Flipkart पर दो दिनों के लिए आयोजित की गई Month End Mobile Fest सेल में आप Apple iPhone XR के 64GB मॉडल को 44,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Redmi K20 का 128GB मॉडल 21,999 रुपये में उपलब्ध है। POCO X2 भी 17,499 रुपये में मिल रहा है। वहीं Realme 6 के साथ यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर में 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा ऑफ मिल रहा है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें  यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...