Skip to main content

Nokia के इन 4 स्मार्टफोन्स को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन, बजट कैटगरी में जल्द होंगे लॉन्च

 

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global बहुत जल्द नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नोकिया के नए स्मार्टफोन इस साल की तीसरी तिमाही के आखिर या चौथी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, अब Nokia के चार बजट कैटगरी वाले फोन्स को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दी है। सर्टिफिकेशन साइट पर Nokia TA-1239, TA-1258, TA-1298, और TA-1292 को स्पॉट किया गया है। इनमें से Nokia TA-1258 को छोड़कर अधिकांश मॉडल के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Nokia TA-1258 को पिछले महीने TENAA पर स्पॉट किया गया था। Nokia TA-1258 एक एंट्री-लेवल मॉडल है जिसमें सिंगल रियर कैमरा, 5.99-इंच डिस्प्ले और 3GB रैम होगा। वहीं, अन्य तीन मॉडल भी बजट स्मार्टफोन हो सकते हैं, लेकिन इनके नाम पर अब तक रहस्य बना हुआ है।


ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह इशारा करता है कि यह चारों फोन ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट और यूनिसोक चिपसेट द्वारा संचालित हो सकते हैं। यह संभव है कि इनमें से एक या अधिक मॉडल बर्लिन में IFA 2020 में पेश किया जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में Nokia 5.3 से जुड़ी खबर सामने आई थी। द मोबाइल इंडियन वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया 5.3 को इसी महीने भारत में लॉन्च कर देगी। इस रिपोर्ट की मानें तो नोकिया की प्लानिंग अकेले Nokia 5.3 की ही नहीं बल्कि साथ में अन्य फोन लॉन्च करने की भी है। हालांकि ये अन्य मोबाइल कौन से होंगे इस जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर की पुष्टि के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर र फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Moto E और Moto G Fast एंड्रॉयड 10 और 3 जीबी रैम के साथ लॉन्च

Moto E और Moto G Fast मोटोरोला के दो बजट स्मार्टफोन है, जिन्हें कंपनी ने यूएस में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किए गए हैं। मोटो ई इन दोनों में से ज्यादा सस्ता फोन है, जो वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिज़ाइन से लैस आता है। वहीं, मोटो जी फास्ट थोड़ा महंगा स्मार्टफोन है और यह होल-पंच डिस्प्ले से लैस आता है। जहां एक ओर मोटो ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी फास्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। Moto E और Moto G Fast दोनों ही स्मार्टफोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।   Moto E, Moto G Fast price मोटोरोला ने दोनों स्मार्टफोन को अपनी  यूएस वेबसाइट  पर लिस्ट कर दिया है। मोटो ई की  आधिकारिक लिस्टिंग  के अनुसार, स्मार्टफोन को केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 149.99 डॉलर (लगभग 11,340 रुपये) है। Moto E को मिडनाइट ब्लू और शैंपेन पिंक रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Moto G Fast को भी केवल एक ही वेरिएंट में  लॉन्च किया गया  है, जिसमें 3 जीबी...

Amazon Great Indian Festival Sale में 50% की discount के साथ खरीदें Amazon का Product

Festive Season की शुरुआत हो रही है और कंपनियां इस सीजन में कस्टमर के लिए नए-नए और लुभावने ऑफर पेश कर रही है. इस कड़ी में Amazon 16-17 अक्टूबर के लिए Amazon Great Indian Festival Sale शुरु करने जा रहा है. कंपनी प्राइम ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर से और 17 अक्टूबर से सामान्य ग्राहकों के लिए सेल शुरू करेगा. इस सीजन अमेज़न ने अपने खुद के उत्पादों जैसे अमेज़न इको स्मार्ट स्पीकर, अमेज़न फायर टीवी स्टिक, किंडल ई-रीडर और आदि इलेक्ट्रनिक चीजों पर 50 % Discount की भारी छूट की पेशकश की है. इको डॉट स्मार्ट स्पीकर कंपनी अमजेन इको डॉट स्मार्ट स्पीकर (4th Generation) को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगा. हालांकि, कंपनी ने नई इको डॉट (4th Generation) पर कोई छूट नहीं दे रहा है, लेकिन कंपनी 6,598 रुपये की कीमत वाले अपने सेकेंड जेनेरेशन के इको डॉट को विप्रो स्मार्ट एलईडी के साथ 2,299 से 4,299 रुपये तक बेचेगी. इसके साथ 4,499 की कीमत वाले स्मार्ट स्पीकर को 2,499 से 2,250 रुपये बेचने जा रही है. सेल में मिलेगी इतनी छूट कंपनी 3,999 की कीमत वाले अमेज़ॅन फायर स्टिक को एक हजार रुपये...