Skip to main content

सस्ता स्मार्टफोन Nokia C3 बैंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट, 4 अगस्त को हो सकता है लॉन्च



HMD Global इस साल कई नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है और हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि कंपनी अपना मोस्ट अवेटेड एंट्री लेवल स्मार्टफोन Nokia 2.3 को सितंबर में आयोजित होने वाले IFA 2020 इवेंट में लॉन्च कर सकती है। वहीं अब खबर है कि कंपनी 4 अगस्त को भी एक इवेंट का आयोजन करने जा रही है और इस इवेंट में Nokia C3 को लॉन्च किया जा सकता है। जो कि कंपनी लो बजट रेंज स्मार्टफोन होगा। Nokia C3 बैंचमार्किंग साइट पर भी स्पॉट किया गया है और वहां इसके कई फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। 

खास बात है कि Nokia C3 को चीन में लॉन्च किया जाएगा और चीन में लॉन्च होने वाला यह इस साल का पहला स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने चीन में अप्रैल 2019 में Nokia X71 को लॉन्च किया था। nokiamob की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की बैंचमार्किंग साइट Geekbench पर अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia C3 स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर पेश होगा और इसे कोडनेम GamoraPlus दिया गया है। Nokia C3 एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित होगा और इसमें 3GB रैम की सुविधा दी जाएगी।

पिछले दिनों यह स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर भी लिस्ट हुआ था। जहां Nokia के लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें जानकारी दी गई थी कि कंपनी 4 अगस्त को चीन में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि यह Nokia C3 हो सकता है। हालांकि, पोस्टर में फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। 

बता दें कि HMD Global ने इसी साल मई में अपनी C सीरीज के तहत तीन नए स्मार्टफोन Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen को लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन को केवल यूएस मार्केट में ही लॉन्च किया गया है और इनकी शुरुआती कीमत $69.99 यानि लगभग 5,500 है। वहीं अब कंपनी इस सीरीज में नया स्मार्टफोन Nokia C3 को शामिल करने वाली है और इसे भी कम बजट में लॉन्च किया जा सकता है। 


Techno Anoop Blog पर सबसे पहले updates पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Comments

Popular posts from this blog

Thomson ने तीन नई वॉशिंग मशीन भारत में की लॉन्च, बजट रेंज में है कीमत

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Thomson ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली तीन नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं। इनमें पहली दो टॉप-लोड मॉडल है, जबकि तीसरी फ्रंट-लोड मॉडल है। खास बात यह है कि तीनों वॉशिंग मशीन को भारतीय यूजर्स के हिसाब से तैयार किया गया है और इन्हें 5-स्टार की रेटिंग मिली है। तो आइए जानते हैं Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से... Thomson की नई वॉशिंग मशीन की कीमत कंपनी ने नई वॉशिंग मशीन के 6.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपए और 7.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपए रखी है। वहीं, इसके 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल की कीमत 22,999 रुपए है। ग्राहकों को तीनों वॉशिंग मशीन पर 2 साल की वारंटी के साथ इनकी मोटर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। वहीं, तीनों वॉशिंग मशीन की बिक्री 1 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। Thomson की टॉप-लोड वाली वॉशिंग मशीन के फीचर्स Thomson की 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन में सिक्स एक्शन Pulsator वॉश फीचर दिया गया है, जिस...

Google Pixel 4a का डिज़ाइन हुआ लीक, कंपनी के स्टोर पर दिखाई दिया रेंडर

Google Pixel 4a का रेंडर गूगल कनाडा स्टोर पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के डिज़ाइन की जानकारी का खुलासा हुआ है। गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन मई में I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होना था, लेकिन COVID-19 महामारी के चलते यह लॉन्च इवेंट रद्द कर दिया गया। तब से पिक्सल 4ए कई लीक्स में सामने आ चुका है, लेकिन गूगल ने फिलहाल इसके आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, ऑनलाइन स्टोर के जरिए सामने आए इस लेटेस्ट रेंडर से मालूम चलता है कि गूगल ने अभी Pixel 4A सीरीज़ की आस छोड़ी नहीं है, भविष्य में शायद इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Google Canada Store  वेबसाइट पर  Pixel 4a  का रेंडर गलती से Nest Wi-Fi carousel बैनर के साथ लिस्ट कर दिया गया था। हालांकि, यह लिस्टिंग बेहद ही कम समय के लिए लाइव हुई थी, लेकिन  Verge  की नज़र इस लिस्टिंग पर पड़ ही गई। लिस्ट हुए रेंडर की बात करें, तो पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन फ्रंट पैनल पर दिया गया था, कैमरा कटआउट स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित था। वहीं, पिक्...